युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू

संस्थापक विशाल जालानी और श्यामा जालानी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू
जयपुर के मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल की तीसरी मंजिल पर 'ब्राउन शुगर' ने अपना नया आउटलेट शुरू किया है। इसका उद्घाटन संस्थापक विशाल जालानी और उनकी ग्रैंड मदर श्यामा जालानी ने किया। 100% एगलेस बेकरी उत्पादों के लिए प्रसिद्ध यह ब्रांड युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

जयपुर। ब्राउन शुगर ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में अपना नया आउटलेट शुरू किया है। मॉल की तीसरी मंजिल पर खुले इस आउटलेट का उद्घाटन ब्रांड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विशाल जालानी और उनकी ग्रैंड मदर श्यामा जालानी ने किया। 

विशाल जालानी ने बताया कि ब्राउन शुगर के प्रति युवा वर्ग में विशेष लगाव है। युवाओं की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू किया गया है। ब्रांड अब आधुनिक और यूथ फ्रेंडली अवतार में ग्राहकों के सामने आया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में ब्राउन शुगर की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए आउटलेट्स का विस्तार किया जा रहा है। ब्रांड के पहले से संचालित 17 आउटलेट्स ने युवाओं के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। नया आउटलेट इसी विस्तार की कड़ी है।

ब्राउन शुगर 100 प्रतिशत एगलेस फूड एवं बेकरी उत्पादों के लिए जाना जाता है। नए आउटलेट के माध्यम से ग्राहकों को ब्रांड के उत्पादों का अनुभव लेने का एक और अवसर मिलेगा।

Read More फ्रांस में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनों ने लिया हिंसक रूप, मैक्रों ने नामंजूर किया लॉरेंट नुनेज का इस्तीफा; बने रहेंगे गृह मंत्री 

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू
जयपुर के मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल की तीसरी मंजिल पर 'ब्राउन शुगर' ने अपना नया आउटलेट शुरू किया है। इसका...
यूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान, 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में मंथन; अमित शाह के आने की संभावना
पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 25 नवंबर को 'दिल्ली चलो'
हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवक और दो युवतियां गिरफ्तार
रितु बराला की शिकायत पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार, दिल्ली पुलिस पहले से कर रही जांच