शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक

मीडिया और धातु समूह में रही गिरावट

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक
निजी बैंकों, वित्तीय कंपनियों और एफएमसीजी शेयरों में जोरदार लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी रही। सेंसेक्स 1,502.29 अंक उछलकर 83,938.28 पर और निफ्टी-50 भी 469.60 अंक चढ़कर 25,819.25 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले नौ महीने से अधिक का उच्चतम बंद स्तर है।

मुंबई। निजी बैंकों और वित्तीय कंपनियों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और प्रमुख सूचकांक 1.8 प्रतिशत की बढ़त में नौ महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,502.29 अंक (1.82 फीसदी) चढ़कर 83,938.28 अंक पर पहुंच गया। यह इस साल 11 फरवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 469.60 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,819.25 अंक पर बंद हुआ जो 18 फरवरी के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है। पिछले कारोबारी दिवस पर सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक पौने दो फीसदी की गिरावट में रहे थे।

वृहत बाजार में मिलाजुला रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.46 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.44 प्रतिशत की गिरावट में रहा। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी 3.79 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.17 प्रतिशत ऊपर रहा। फार्मा समूह में 2.38 फीसदी, निजी बैंकों में 2.21 फीसदी और स्वास्थ्य समूह में 2.13 प्रतिशत की तेजी रही। ऑटो, आईटी और सीमेंट सेक्टरों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। धातु समूह का सूचकांक 2.04 फीसदी और मीडिया का 4.44 फीसदी गिर गया।

एनएसई में जिन 3,732 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,050 के शेयर लाल निशान में और 1,573 के हरे निशान में रहे। अन्य 109 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 27 के शेयरों में मजबूती देखी गई। हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर सबसे अधिक 5.94 प्रतिशत चढ़ा। ट्रेंट में 3.59 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3.44, इंडिगो में 3.24, एचडीएफसी बैंक में 3.18 और बजाज फाइनेंस में 3.04 प्रतिशत की तेजी रही। आईटीसी का शेयर 2.66 प्रतिशत, टीसीएस का 2.34, इंफोसिस का 2.26, इटरनल का 2.20, बजाज फिनसर्व का 2.19 और एक्सिस बैंक का 2.09 प्रतिशत ऊपर रहा।

बीईएल में 1.99 प्रतिशत, सन फार्मा में 1.76, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज दोनों में 1.49, एशियन पेंट्स में 1.24, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.13, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.09, मारुति सुजुकी में 1.04 और एलएंडटी में 0.93 प्रतिशत की बढ़त रही। टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए। वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 2.78 फीसदी, चीन का शंघाई कंपोजिट 2.03 फीसदी और हांगकांग का हैंग सेंग 1.14 फीसदी टूट गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.45 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.09 प्रतिशत ऊपर था।

Read More यूक्रेन पर फिर बरपा रूस कर कहर, हवाई हमले में 4 लोगों की मौत; 13 अन्य घायल

Post Comment

Comment List

Latest News

हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुनिया में हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की...
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, अब परिचालन पर जोर 
अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन महिला पाइप बैंड ने जीता स्वर्ण, ब्रास बैंड ने रजत पदक