नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें

आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का अद्भुत संगम

नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को 'नहाय-खाय' के अवसर पर पटना के पाटलिपुल स्थित दीघा घाट पर मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने छठ महापर्व को आस्था, स्वच्छता, अनुशासन और किसानों के प्रति कृतज्ञता का संगम बताते हुए कहा कि यह पर्व बिहार की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाता है।

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को कहा है कि छठ महापर्व आस्था, एकजुटता, स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अद्भुत संगम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह महापर्व बिहार की संस्कृति और परंपराओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाता है। नवीन ने आज छठ महापर्व के अवसर पर पटना के दीघा घाट (पाटलिपुल) पर मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व का शुभारंभ हो गया है। आस्था का यह महापर्व हम सभी को अद्वितीय ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है। व्यक्तिगत रूप से उनके जीवन में इस पर्व का अत्यधिक महत्व रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छठ पर्व में परिवार की भावना, आपसी एकजुटता, स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है। भगवान भास्कर और मां गंगा के प्रति श्रद्धा के साथ-साथ अन्न उपजाने वाले मेहनतकश किसानों के उत्पादों से प्रसाद तैयार करना प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता को भी दर्शाता है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व मनुष्य के भीतर नई ऊर्जा और शक्ति का संचार करता है, जो पूरे वर्ष दैनिक कार्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन में संबल प्रदान करता है।

नवीन ने कहा कि उन्होंने बचपन से छठ महापर्व को देखा है और इसी परंपरा के बीच उनका बचपन बीता है। उनके जीवन, परिवार और समाज के लिए पाटलिपुल स्थित गंगा के किनारे के छठ घाटों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी इन्हीं घाटों पर आकर अर्घ्य दिया करते थे। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के माध्यम से व्यक्ति मां गंगा की विशालता और विस्तार का साक्षी बनता है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग देश और दुनिया में जहां भी गए हैं, अपनी संस्कृति और छठ की परंपरा को अपने साथ लेकर गए हैं। वहां के समाज ने भी इस पर्व को पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ अपनाया है। 

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में होने वाले छठ आयोजनों से लेकर मुंबई के गिरगांव चौपाटी और दिल्ली में यमुना नदी के तट पर छठ मनाने के प्रयास इस बात के प्रमाण हैं कि बिहार की सांस्कृतिक परंपरा अब भौगोलिक सीमाओं से परे अपनी पहचान बना चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व की परंपरा देश और दुनिया को आस्था, सामाजिक एकता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का सार्थक संदेश देती है।

Read More नौकरी छूटी तो घर में बढ़ा तनाव: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति और फिर...

Post Comment

Comment List

Latest News

असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
रूस के कलिनिनग्राद की एक अदालत ने 66 वर्षीय प्रमुख मानवाधिकार वकील मारिया बोंटस्लर को यूक्रेनी खुफिया सेवाओं को जानकारी...
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की
जयपुर को फ्लेक्स मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए व्यापार महासंघ और महापौर के बीच बनी सहमति 
मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे देश में अव्वल, 25.09 किमी प्रति घंटे की औसत गति दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड