<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
Published On
By Jaipur
साइबर जालसाजों ने राजस्थान और इलाहाबाद हाईकोर्ट के नाम से फर्जी आदेश बनाकर सरकारी तंत्र को चकमा दे दिया। इन आदेशों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी की 129 वेबसाइटें ब्लॉक करा दी गईं। इनमें राजस्थान हाईकोर्ट के नाम से 34 और इलाहाबाद हाईकोर्ट के नाम से 95 वेबसाइटें शामिल हैं। मामला खुलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराई। भाई-बहन के रिश्ते पर क्या बोले मोदी? भाई दूज पर दिया संदेश
Published On
By Jaipur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर संदेश साझा कर इस पर्व को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक बताया। मोदी ने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। ग्राहक बनकर आया, फिर दिखाया चाकू... ले उड़ा 59 लाख के गहने
Published On
By Jaipur
वैशाली नगर में मंगलवार सुबह ग्राहक बनकर आए बदमाश ने सीरियस ज्वैलर्स में चाकू की नोक पर 59 लाख रुपए के गहने लूट लिए। आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड और महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर सात डायमंड हार और 31 अंगूठियां बैग में भरवाईं। बिना नंबर की स्कूटी से आए लुटेरे की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस तलाश में जुटी है। दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
Published On
By Jaipur
आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट से कई जगह आग लग गई। बैलवीन होटल, बिस्तर भंडार और जूते की दुकान समेत कई स्थानों पर लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जवाहर नगर में ट्रक और सूरतगढ़ व जैतसर में भी आग की घटनाएं हुईं। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। दीपावली के बाद राजस्थान की हवा में घुला जहर, जानें कौनसा रहा सबसे प्रदूषित शहर
Published On
By Jaipur
दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों की हवा बिगड़ गई। सुबह 9 बजे श्रीगंगानगर 354 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा, जबकि भिवाड़ी में 304 दर्ज हुआ। प्रदेश के 19 जिलों में एक्यूआई 200 पार पहुंच गया। दौसा 119 एक्यूआई के साथ सबसे साफ हवा वाला शहर रहा। पेट्रोल में 31% इथेनॉल : शिवकुमार के दावे से मचा हड़कंप, अब पेश करेंगे सबूत
Published On
By Jaipur
पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट को लेकर विवाद गहरा गया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 20% की तय सीमा के मुकाबले पेट्रोल में 31% तक इथेनॉल मिलने का दावा किया है। 67 पेट्रोल पंपों से नमूने लिए गए हैं। सोमवार को सरकार जांच के दस्तावेज और सबूत पेश करेगी। तेल कंपनियों ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। दीपावली पर आमेर में हाथी वीरु का हुआ खास पूजन, तिलक लगाकर बांधी रोली-मोली
Published On
By Jaipur
इसी परंपरा के तहत हाथी वीरु का तिलक कर रोली-मोली बांधी गई। इस अवसर पर सुमित्रा देवी और बेटे बंटी शर्मा भी मौजूद रहे। देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
Published On
By Jaipur
रेलवे ने सौर ऊर्जा के इस्तेमाल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर के 12,495 रेल भवनों पर 351 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इस उपलब्धि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। मार्च 2027 तक सभी चिन्हित उपयुक्त भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है। पुलिस की कार्रवाई : बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे, 2 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज
Published On
By Jaipur
त्योहारों से पहले जयपुर में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जामड़ोली थाना पुलिस ने आगरा रोड स्थित पालड़ी मीणा में बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे दो दुकानदारों को पकड़ा। दोनों दुकानों से 27 अलग-अलग लेबल के करीब 30 हजार रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए गए। दुकानदारों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। विदेशियों पर चढ़ा राजस्थान का रंग, प्रदेश में उमड़े 16 लाख से अधिक पर्यटक
Published On
By Jaipur
राजस्थान की वैश्विक पर्यटन लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पिछले चार वर्षों में यूरोप के शीर्ष 10 देशों से 16.37 लाख से अधिक पर्यटक राजस्थान पहुंचे। इनमें ब्रिटेन और फ्रांस से सर्वाधिक करीब 3.89-3.89 लाख पर्यटक आए। जापान और चीन से भी 87 हजार से अधिक पर्यटकों ने राजस्थान की सैर की। टेलीग्राम पर इन्वेस्टमेंट का झांसा, 2.98 लाख ठगे
Published On
By Jaipur
ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने वैशाली नगर के युवक को 2.98 लाख रुपए का चूना लगा दिया। पीड़ित संजय ने टेलीग्राम ग्रुप पर निवेश का विज्ञापन देखकर रकम लगाई थी। ठगी का पता चलने पर 4 नवंबर को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
Published On
By Jaipur NM
विशाखापत्तनम में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच छह दिवसीय संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ-2026' संपन्न हुआ। 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चले इस पांचवें संस्करण में दोनों देशों की सेनाओं ने आपदा राहत, चिकित्सा सहायता और उभयचर अभियानों में आपसी तालमेल तथा रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। 