Weather Update : प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर

शाम होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट

Weather Update : प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर

प्रदेश में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही। पारा 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार। ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्च के शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री। राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्च के शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री पहुंच गया हो। राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है। रविवार को बाड़मेर, बालोतरा के इलाके हीटवेव की चपेट में रहे। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहरों में रविवार दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पिलानी (झुंझुनूं), बाड़मेर सबसे गर्म इलाके रहे। रविवार को पिलानी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि बाड़मेर में 40 डिग्री सेल्सियस। बाड़मेर, बालोतरा और उसके आसपास का एरिया रविवार को हीटवेव की चपेट में रहा। यहां सुबह से तेज धूप रहने के साथ दिन में हल्की से मध्यम लू चली।

राजधानी जयपुर में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 1 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो रोज बढ़ता गया। रविवार को यह बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर में स्थिति ये है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग अब घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालांकि शाम होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट होती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर