दुनिया में कहीं ₹2.15 लीटर पेट्रोल तो कहीं ₹1 से भी सस्ता डीजल, भारत में कीमतें जानकर चौंक जाएंगे

डीजल पेट्रोल से क्यों हुआ महंगा

दुनिया में कहीं ₹2.15 लीटर पेट्रोल तो कहीं ₹1 से भी सस्ता डीजल, भारत में कीमतें जानकर चौंक जाएंगे
वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी अंतर देखा जा रहा है, जहां लीबिया में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल 2.15 रुपये प्रति लीटर और हांगकांग में सबसे महंगा 410.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भारत में सबसे सस्ता ईंधन पोर्ट ब्लेयर में जबकि सबसे महंगा आंध्र प्रदेश के चित्तूर में है।

नई दिल्ली। दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेस डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत महज 2.15 रुपये है। वहीं, ईरान में पेट्रोल 2.65 रुपये और वेनेजुएला में 3.25 रुपये लीटर मिल रहा है। डीजल की बात करें तो वेनेजुएला में इसकी कीमत सिर्फ 39 पैसे और ईरान में 53 पैसे प्रति लीटर है।

इसके उलट हांगकांग में पेट्रोल 410.75 रुपये और डीजल 441.63 रुपये प्रति लीटर के साथ दुनिया में सबसे महंगा है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये लीटर है। वहीं, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पेट्रोल 118.34 रुपये और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

डीजल पेट्रोल से क्यों हुआ महंगा?

वैश्विक स्तर पर रूस-यूक्रेन और ईरान युद्ध के कारण डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। नवंबर 2026 में डीजल और पेट्रोल की कीमतों का अनुपात बढ़कर 1.129 हो गया, यानी डीजल औसतन 12.9 प्रतिशत महंगा बिक रहा है। इसकी बड़ी वजह ट्रांसपोर्ट, खेती और उद्योगों में डीजल की अधिक मांग है। सप्लाई में रुकावट आने पर इसकी कीमतों में तेजी से उछाल आता है।

Read More सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं

Post Comment

Comment List

Latest News

‘नवज्योति’ बना विधानसभा में लोकतंत्र के इतिहास का गवाह, विधानसभा की राजनैतिक संग्रहालय में बनी 1952-56 तक रही पृथक अजमेर विधानसभा दीर्घा ‘नवज्योति’ बना विधानसभा में लोकतंत्र के इतिहास का गवाह, विधानसभा की राजनैतिक संग्रहालय में बनी 1952-56 तक रही पृथक अजमेर विधानसभा दीर्घा
दैनिक नवज्योति अब राजस्थान विधानसभा के संवैधानिक इतिहास का गवाह बना है। संविधान गौरव दिवस पर विधानसभा के राजनीतिक आख्यान...
दुनिया में कहीं ₹2.15 लीटर पेट्रोल तो कहीं ₹1 से भी सस्ता डीजल, भारत में कीमतें जानकर चौंक जाएंगे
हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला मिसाल नहीं माना जाएगा
जिला प्रमुख-उप जिला प्रमुख के बाद अब प्रधान-उप प्रधान के चुनाव की बारी, पढ़े पूरी खबर 
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई और मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान
4 राज्यों में फैला फर्जी मेडिकल डिग्रियों का नेटवर्क बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार
संविधान दिवस पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- विरोध पक्ष से अवरोध पक्ष बनती जा रही है पार्टी