आरोपों से घिरे सांसद को कांग्रेस ने सौंपी चुनाव की कमान, भाजपा ने घेरा

अकोइजम को जिम्मेदारी देने पर भाजपा हमलावर

आरोपों से घिरे सांसद को कांग्रेस ने सौंपी चुनाव की कमान, भाजपा ने घेरा
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सांसद बिमोल अकोइजम को मणिपुर कांग्रेस की चुनावी समितियों का सह-अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नैतिक मूल्य राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने इसे पार्टी की नैतिकता पर बड़ा सवाल बताया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यौन उत्पीड़ने के आरोप में घिरे सांसद बिमोल अकोइजम को मणिपुर कांग्रेस की चुनाव समिति का सह अध्यक्ष बनाए जाने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह विपक्षी पार्टी के नैतिक मूल्यों पर बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। भाजपा की लोकसभा सदस्य बांसुरी स्वराज ने शनिवार को एक बयान में कहा, मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों में यह हैरान करने वाली बात है कि कांग्रेस के मौजूदा सांसद बिमोल अकोइजम, जिन पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं, उन्हें चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है। घोषणापत्र समिति में होने का मतलब है कि कांग्रेस के संकल्प पत्र को तैयार करने में उनकी मुख्य भूमिका है।

भाजपा सांसद ने कहा कि इस तरह मणिपुर में कांग्रेस की दिशा वही तय करेंगे, जो यौन उत्पीडऩ के आरोप में फंसे हैं। स्वराज ने कहा, जब दिशा ही इतनी गलत हो, तो जाहिर है कि पार्टी की हालत और खराब होनी ही है। यह हैरानी की बात है कि कांग्रेस के नैतिक सिद्धांत नैतिकता पर नहीं, बल्कि नारों पर चलते हैं और राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ जाते हैं। भाजपा सांसद ने अकोइजम प्रकरण में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश की महिलाओं को न केवल सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में स्थापित कर रही है दूसरी तरफ कांग्रेस है जो अकोइजम जैसे लोगों को प्रोत्साहित करती है।

 

Read More दीपावली पर पटाखों के धुएं से बिगड़ी जयपुर की हवा, मानसरोवर में AQI 407 तक पहुंचा

 

 

Read More मोदी ने की उत्तराखंड की विरासत और विकास की सराहना, विकास को लेकर जताया भरोसा

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर