RPSC ने 3 दिन में 9 विषयों के परिणाम किए जारी, कई विषयों में पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थी सफल
अंग्रेजी के 379 में से 344 और कॉमर्स के 600 में से 316 पदों पर चयन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक स्कूल शिक्षा परीक्षा 2025 के नौ विषयों की मुख्य सूची 25 से 27 नवंबर के बीच चरणबद्ध तरीके से जारी कर दी है। इसमें गणित, कॉमर्स, अंग्रेजी, कृषि, हिस्ट्री, बायोलॉजी, ड्राइंग, पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के कुल 1,051 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि छह विषयों की आरक्षित सूची जारी नहीं हो सकी।
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक स्कूल शिक्षा परीक्षा 2025 के नौ विषयों की मुख्य सूची जारी कर दी है। आयोग ने 25 से 27 नवंबर के बीच चरणबद्ध तरीके से परिणाम घोषित किए। गणित में 17 पदों के मुकाबले 14 अभ्यर्थी सफल हुए। कॉमर्स के 600 पदों के लिए 316 और अंग्रेजी के 379 पदों के मुकाबले 344 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में जगह मिली। कृषि के 552 पदों पर 48 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
हिस्ट्री के 207 पदों पर 207 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि बायोलॉजी के 103 पदों पर 42, ड्राइंग के 252 पदों पर 12 और पॉलिटिकल साइंस के 645 पदों पर 67 अभ्यर्थी सफल हुए। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के दो पदों के मुकाबले एक अभ्यर्थी मुख्य सूची में शामिल हुआ। छह विषयों की आरक्षित सूची जारी नहीं हो सकी।
Tags: Rajasthan Public Service Commission Ajmer Ajmer education news RPSC School Lecturer Result 2025 RPSC 1st Grade main list 2026 RPSC School Education exam results RPSC subject wise cut off marks Rajasthan government job results RPSC 1st Grade Teacher merit list Rajasthan recruitment news 2026 Ajmer news today
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Nov 2026 17:55:15
प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर शाम कोचिंग से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर लौट रही छात्रा मुस्कान यादव को...
गंगासागर तक पहुंचेगी रेल: 34 किमी लंबी नई लाइन को मंजूरी, हुगली नदी पर बनेगा 4.5 किमी लंबा रेलवे पुल

Comment List