बाबड़ी मोड़ पर दिनदहाड़े तीन कमरों में चोरी, चांदी के जेवरात और नकदी पार
मकान के तीन कमरों को बनाया निशाना
जयपुर। खोराबीसल थाना इलाका में बाबड़ी मोड़ क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान के तीन कमरों को निशाना बनाते हुए नकदी और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना 27 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी विवेक कुशवाहा निवासी बावड़ी मोड़, जयपुर ने मामला दर्ज करवाया कि चोरों ने मकान के तीन कमरों में चोरी की। एक कमरे से चांदी का मंगलसूत्र, 3340 रुपये नकद और चांदी के तीन बिछुए चोरी कर लिए तथा अलमारी भी तोड़ दी।
वहीं, दूसरे कमरे से नंदकिशोर के 11 हजार रुपये, चांदी के छह बिछुए और एक चांदी की अंगूठी चोरी होने की जानकारी दी गई है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A) और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जसराज को सौंपी गई है।

Comment List