Jaipur Crime News Today
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... बाबड़ी मोड़ पर दिनदहाड़े तीन कमरों में चोरी, चांदी के जेवरात और नकदी पार
Published On
By Jaipur NM
जयपुर के खोराबीसल थाना इलाके के बाबड़ी मोड़ क्षेत्र में 27 नवंबर 2026 को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दोपहर करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच विवेक कुशवाहा के मकान के तीन कमरों को निशाना बनाते हुए अलमारी तोड़कर 14,340 रुपये नकद और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार कार से महिला को कुचलने का प्रयास, एफआईआर दर्ज
Published On
By Jaipur NM
जयपुर के खोहनागोरियान क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। दूसरी ओर, जवाहर नगर थाना पुलिस ने मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार कार से 66 वर्षीय बुजुर्ग मोहन लाल को कुचलने वाले आरोपी बैंककर्मी ड्राइवर तेज प्रकाश को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। पुलिस गश्त से बची 32 लाख की नकदी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की तिजोरी तोड़ भागे नकाबपोश बदमाश
Published On
By Jaipur NM
विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाने आए चार नकाबपोश बदमाशों की साजिश पुलिस गश्त के चलते विफल हो गई। तड़के तिजोरी तोड़ रहे बदमाशों को पुलिस दल की भनक लगते ही वे कैश छोडकर फरार हो गए। समय पर कार्रवाई से 32 लाख रुपये सुरक्षित बच गए। 