पुलिस गश्त से बची 32 लाख की नकदी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की तिजोरी तोड़ भागे नकाबपोश बदमाश

पुलिस जांच शुरू

पुलिस गश्त से बची 32 लाख की नकदी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की तिजोरी तोड़ भागे नकाबपोश बदमाश
विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाने आए चार नकाबपोश बदमाशों की साजिश पुलिस गश्त के चलते विफल हो गई। तड़के तिजोरी तोड़ रहे बदमाशों को पुलिस दल की भनक लगते ही वे कैश छोडकर फरार हो गए। समय पर कार्रवाई से 32 लाख रुपये सुरक्षित बच गए।

जयपुर। राजधानी में रविवार तड़के बैंक ऑफ बड़ौदा के एक एटीएम को निशाना बनाते हुए चार नकाबपोश बदमाशों ने तिजोरी का लॉक तोड़ दिया। एटीएम में करीब 32 लाख रुपए नकद रखे थे, लेकिन पुलिस गश्ती दल के पहुंचने की भनक लगते ही बदमाश कैश निकाले बिना ही मौके से फरार हो गए। समय पर पुलिस गश्त पहुंचने से बड़ी चोरी टल गई और पूरी राशि सुरक्षित बच गई।

पुलिस के अनुसार वारदात रविवार देर रात करीब 1:45 बजे की है। बदमाश लोहे की रॉड की मदद से एटीएम की तिजोरी का लॉक तोड़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल के आने का आभास होने पर वे टूटी हुई मशीन छोड़कर भाग निकले। गश्ती दल ने जांच के दौरान एटीएम टूटा हुआ देखा और तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम की जांच की। मशीन में रखे 32 लाख रुपए सुरक्षित मिले। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए हैं। घटना के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई और फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ओमान के साथ समझौता होने...
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर