उदयपुर-सलूंबर मार्ग पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 11 घायल

दोनों वाहन हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त

उदयपुर-सलूंबर मार्ग पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 11 घायल
राजस्थान के उदयपुर-सलूंबर राजमार्ग पर शनिवार देर रात करीब 11:00 बजे पालोदड़ा पुलिस चौकी के पास दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में नवा तलाई निवासी नरेश कुमार मीणा और मशारों की ओवरी निवासी आशीष कुमार की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर सलूंबर राज मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 11 घायल हो गए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसमंद सडक मार्ग पर शनिवार देर रात 11:00 बजे उदयपुर से सलूंबर जा रही एक कार की पालोदडा पुलिस चौकी के पास सामने आ रही अन्य कर से भिड़ंत हो गई। हादसे में नवा तलाई निवासी नरेश कुमार मीणा एवं मशारों की ओवरी निवासी आशीष कुमार की मौत हो गई जबकि 11 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

घटना के बाद पालोदा पुलिस चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया तथा शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

उदयपुर-सलूंबर मार्ग पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 11 घायल उदयपुर-सलूंबर मार्ग पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 11 घायल
राजस्थान के उदयपुर-सलूंबर राजमार्ग पर शनिवार देर रात करीब 11:00 बजे पालोदड़ा पुलिस चौकी के पास दो कारों की आमने-सामने...
RPSC ने 3 दिन में 9 विषयों के परिणाम किए जारी, कई विषयों में पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थी सफल
कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, घायल को धमकी देकर फरार हुआ आरोपी
गंगासागर तक पहुंचेगी रेल: 34 किमी लंबी नई लाइन को मंजूरी, हुगली नदी पर बनेगा 4.5 किमी लंबा रेलवे पुल
संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर मंथन, एससी-एसटी अधिनियम की दी गई जानकारी
रामबाग पैलेस में हुआ समारोह, बच्चों को स्कूल से संगीत सिखाने पर जोर, अतिथियों ने स्व.केसी मालू को किया याद 
भोपाल में भयावह हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पांच किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार