संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर मंथन, एससी-एसटी अधिनियम की दी गई जानकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया के नेतृत्व में हुआ आयोजन

संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर मंथन, एससी-एसटी अधिनियम की दी गई जानकारी
सेंटर फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीकर सेक्शन (सीईडब्ल्यूएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया के नेतृत्व में रविवार को जयपुर के झालाना ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में संवैधानिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम, संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

जयपुर। सेंटर फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीकर सेक्शन (सीईडब्ल्यूएस) संस्था की ओर से रविवार को झालाना ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, जयपुर में संवैधानिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को संवैधानिक रूप से जागरूक बनाना रहा। इसमें संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनों की जानकारी दी गई, जिसमें अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा रहे। कार्यशाला का आयोजन राजस्थान राज्य महिला आयोग की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया द्वारा सीईडब्ल्यूएस संस्था के माध्यम से किया गया।

मुख्य वक्ताओं के रूप में पुलिस दूरसंचार के निदेशक दौलत राम अटल, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा, जोधपुर की प्रो. डॉ. आशा परमार सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि नितिन परिव्राजक ने काव्य पाठ किया। कार्यशाला में पूरे राजस्थान और प्रदेश के बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर मंथन, एससी-एसटी अधिनियम की दी गई जानकारी संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर मंथन, एससी-एसटी अधिनियम की दी गई जानकारी
सेंटर फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीकर सेक्शन (सीईडब्ल्यूएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया के नेतृत्व में रविवार को जयपुर के...
रामबाग पैलेस में हुआ समारोह, बच्चों को स्कूल से संगीत सिखाने पर जोर, अतिथियों ने स्व.केसी मालू को किया याद 
भोपाल में भयावह हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पांच किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार 
भाजपा मुख्यालय में गूंजी मन की बात, मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- समाज को प्रेरित कर रहा कार्यक्रम
बाबड़ी मोड़ पर दिनदहाड़े तीन कमरों में चोरी, चांदी के जेवरात और नकदी पार
लोकसभा सत्र से पहले AAP का तीन लाइन का व्हिप, सभी सांसदों को पांच दिन उपस्थित रहने के निर्देश
होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, आग लगने के बाद दो जहाजों ने बदला रास्ता