नाइजीरिया में दर्दनाक नाव हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे 24 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

तकनीकी खराबी और चालक की लापरवाही की आशंका

नाइजीरिया में दर्दनाक नाव हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे 24 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
दक्षिणी नाइजीरिया के बायलसा राज्य में शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक नाव नदी में पलट गई, जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (NEMA) के अनुसार बचाव दल ने 24 शव बरामद किए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

नाइजीरिया। दक्षिणी नाइजीरिया के बायलसा राज्य में बड़ा नाव हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई, जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (NEMA) के प्रवक्ता मंजो एजेकिएल के अनुसार, बचाव दल अब तक 24 शव बरामद कर चुका है। हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

घटना पर राज्य सरकार ने चिंता जताते हुए नाव संचालकों और यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और बिना लाइफ जैकेट यात्रा करने को हादसों की प्रमुख वजहों में बताया है। राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने भी घटना पर दुख जताया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि नाइजीरिया में नाव पलटने की घटनाएं आम हैं। इससे पहले अगस्त में सोकोतो में नाव डूबने से 51 लोगों की जान गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी पहली भारत यात्रा...
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट