टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद

वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर जब्त

टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
जयपुर के सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों धनराज गुर्जर और बनवारी मीणा को पुलिस ने टोल प्लाजा ले जाकर परेड कराई। सांगानेर सदर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने दोनों की निशानदेही पर घटनास्थल का मौका मुआयना कर वारदात की तस्दीक की और उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल बरामद कीं।

जयपुर। सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर ले जाकर परेड निकाली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल का मौका मुआयना करवाकर वारदात की तस्दीक भी कराई। वहीं, अनुसंधान के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजऋषि वर्मा के निर्देशन में सांगानेर सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर की रात रिंग रोड स्थित सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर आरोपी बिना नंबर की बोलेरो कैंपर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने टोल बैरियर तोड़कर टोल कर्मचारियों को डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस घटना से टोल प्लाजा पर दहशत फैल गई थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराज गुर्जर उर्फ डीके गुर्जर (26) निवासी सूरजपुरा और बनवारी मीणा उर्फ बन्नू चांदा (24) निवासी थूणी मंगलदास, थाना कोटखावदा को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर जब्त कर ली थी।

अनुसंधान के दौरान धनराज गुर्जर से वारदात में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल और बनवारी मीणा से एक अन्य अवैध पिस्टल बरामद की गई। हथियारों की बरामदगी के संबंध में अलग से प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

Read More संप्रेक्षण गृह में तलाशी के दौरान मिला गांजा, मोबाइल और नशे का सामान, पुलिस ने किया जब्त 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को टोल प्लाजा पर ले जाकर परेड करवाई और उनकी निशानदेही पर घटनास्थल का मौका मुआयना कराया। इस दौरान वारदात से जुड़े घटनाक्रम की तस्दीक की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्तता और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त तथा उनके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Read More कमजोर सर्दी से गुड़ बाजार में सुस्ती, पिछले साल से 1,000 रुपए महंगा होने पर भी ग्राहकी ठंडी

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक...
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा