ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बीरशाहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 33 वर्षीय युवक अतुल दुबे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार रात ड्यूटी पर जाते समय घात लगाकर हमला किया गया। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र बीरशाहपुर गांव में पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की है। हत्या के लिए एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अपराधी फरार बताए जा रहे हैं।अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह ने रविवार को बताया बीरशाहपुर गांव निवासी अतुल दुबे 33वर्ष पुत्र कृपाशंकर दुबे शनिवार की रात लगभग नौ बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।घर दो सौ मीटर दूर घात लगा कर गांव के ही पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से वार किया गया। जिसमें अतुल दुबे को गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने प्रमोद दुबे,आयुष दुबे उमाशंकर दुबे और उषा देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। विवेचना की जा रही है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुच गए है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधी शीध्र पकड़ में होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी पहली भारत यात्रा...
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट