Nvidia CEO पर बढ़ा विवाद, कथित चीनी जासूस के बीजिंग लौटने से मची हलचल

पूर्व पत्रकार पर लगे आरोपों को चीन ने सिरे से किया खारिज

Nvidia CEO पर बढ़ा विवाद, कथित चीनी जासूस के बीजिंग लौटने से मची हलचल
अमेरिकी चिप कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग कथित अफेयर और चीनी जासूसी विवादों में घिर गए हैं। मामले के केंद्र में रहीं मेगास्पीड की संस्थापक ऐलिस हुआंग के बीजिंग लौटने की खबर है। 2023 में उनकी कंपनी द्वारा 4.6 अरब डॉलर के Nvidia उत्पाद आयात करने और चीन को चिप्स भेजने के आरोपों के बीच Nvidia बोर्ड जांच कर रहा है।

नई दिल्ली। अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग कथित अफेयर और चीनी जासूसी से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मामले के केंद्र में बताई जा रहीं कारोबारी ऐलिस हुआंग के बीजिंग लौटने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेगास्पीड इंटरनेशनल की संस्थापक ऐलिस फिलहाल चीन की राजधानी में रह रही हैं। हालांकि, उनके वहां पहुंचने की वजह और गतिविधियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पूर्व पत्रकार ऐलिस हुआंग पर चीनी जासूस होने के आरोप लगे हैं, जिनका चीन ने खंडन किया है। बताया जाता है कि उनकी कंपनी मेगास्पीड दक्षिण-पूर्व एशिया में Nvidia की बड़ी चिप खरीदार रही है। व्यापारिक रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2023 में कंपनी ने 4.6 अरब डॉलर से अधिक के Nvidia उत्पाद आयात किए थे। इन चिप्स की चीन तक कथित आपूर्ति को लेकर भी सवाल उठे हैं। विवाद के बीच Nvidia बोर्ड की जांच और CEO के पद को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, हुआंग के पद छोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा  की चाकू घोंपकर हत्या कर दी पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी
सर्राफा व्यवसायी मौलिक जैन पर सुबह किया ताबड़तोड़ हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम।
जनजातीय नायकों की वीरगाथाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे आयोजन
Nvidia CEO पर बढ़ा विवाद, कथित चीनी जासूस के बीजिंग लौटने से मची हलचल
"सब चंगा सी, अब तो-सब महँगी सी" दावे नहीं, महंगाई पर अंकुश लगाए सरकार : जयराम रमेश
शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार
अमेरिका के 50 पर्यटक बने शाही मेहमान, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ आगमन; राजस्थान की विरासत और संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी सैलानी
नेपाल में मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक वैन: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत