' भाजपा ने मां के बारे में जीवनभर झूठ बोला', सोनिया की किताब पर प्रियंका गांधी का BJP-RSS पर हमला

अपनी कहानी कहने का पूरा अधिकार

' भाजपा ने मां के बारे में जीवनभर झूठ बोला', सोनिया की किताब पर प्रियंका गांधी का BJP-RSS पर हमला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' पर भाजपा के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने जीवनभर सोनिया गांधी के खिलाफ झूठी कहानियां फैलाईं और अब जब वे खुद अपनी जिंदगी की कहानी बयां कर रही हैं, तो विपक्ष को परेशानी हो रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने उनकी मां के बारे में जीवनभर झूठी बातें और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई हैं। अब सोनिया गांधी अपनी जिंदगी की कहानी खुद बता रही हैं और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है।

प्रियंका ने कहा कि इतने वर्षों तक उनकी मां चुप रहीं, लेकिन अब अपनी बात रख रही हैं तो भाजपा को परेशानी हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपा नेता उनकी मां की किताब पढ़ रहे हैं।

दरअसल, भाजपा ने सोनिया गांधी की किताब पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि इसमें 1975 की इमरजेंसी को सही ठहराने और 1984 के सिख विरोधी दंगों में राजीव गांधी को क्लीन चिट देने की कोशिश की गई है। भाजपा ने किताब के शीर्षक पर भी निशाना साधा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार