जयपुर में रात 8 बजे बाद शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानों और बार के आसपास होगी सघन रात्रि गश्त

27 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक विशेष अभियान

जयपुर में रात 8 बजे बाद शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानों और बार के आसपास होगी सघन रात्रि गश्त
राजधानी जयपुर में रात्रि 8 बजे की निर्धारित समय-सीमा के बाद शराब की दुकानों के संचालन और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस आयुक्तालय द्वारा 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने चारों जिलों के पुलिस उपायुक्तों को प्रभावी रात्रि गश्त कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। राजधानी जयपुर में निर्धारित समय के बाद शराब की दुकानों के संचालन और अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं वितरण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्तालय की ओर से पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 27 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल की ओर से पुलिस उपायुक्त उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

निर्देशों में बताया गया है कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि राज्य सरकार एवं आबकारी विभाग की ओर से निर्धारित समयावधि रात्रि 8 बजे के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं वितरण जारी रहता है। ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रात 8 बजे बाद शराब की दुकानों पर होगी कार्रवाई जारी निर्देशों के अनुसार सभी पुलिस उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से यह सुनिश्चित करेंगे कि रात्रि 8 बजे के ठीक बाद प्रभावी गश्त एवं पेट्रोलिंग की जाए। सभी शराब की दुकानें निर्धारित समय के बाद पूर्ण रूप से बंद रहनी चाहिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भरतपुर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रानू बाला ने की डोटासरा से मुलाकात भरतपुर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रानू बाला ने की डोटासरा से मुलाकात
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से रविवार को जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में भरतपुर...
सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ऊनी कपड़ों में नजर आए लोग, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा सर्दी का असर
जयपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आया 7 साल का बच्चा, गर्दन पर लगे 17 टांके
होर्मुज में 3 टैंकरों ने तोड़ा नियम : एक बारूदी सुरंग से टकराया, 2 ने बदला रास्ता
रवि पुष्य पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक, 1008 मोदक किए अर्पित
''मन की बात'' में PM Modi की बड़ी अपील, ठगी वाले कॉल की संचार साथी ऐप पर करें शिकायत; 5000 करोड़ बचाए
विश्व मूवमेंट डिसऑर्डर दिवस: हाथों का कंपन और चाल में बदलाव, हो सकता है मूवमेंट डिसऑर्डर, जद में युवा भी