सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर पुलिस का शिकंजा, 757 गिरफ्तार

एक साथ 4 जिलों में चलाया विशेष अभियान

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर पुलिस का शिकंजा, 757 गिरफ्तार
हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा! शनिवार को चारों जिलों में एकसाथ चले विशेष अभियान में 60 पुलिस एक्ट के तहत 757 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पश्चिम जिला 323 गिरफ्तारियों के साथ सबसे आगे रहा। इससे पहले शुक्रवार को भी 529 लोग पकड़े गए थे। पुलिस ने साफ किया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

जयपुर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने और आमजन को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जयपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में शनिवार को जयपुर कमिश्नरेट के चारों जिलों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 60 पुलिस एक्ट में कुल 757 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान में जयपुर पश्चिम जिला सबसे आगे रहा, जहां सर्वाधिक 323 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं जयपुर पूर्व जिले में 201, जयपुर दक्षिण में 126 और जयपुर उत्तर जिले में 107 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस तरह चारों जिलों में कुल 757 लोगों को 60 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी जयपुर पुलिस ने अभियान चलाकर 529 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और आमजन की सुविधा में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात...
न हेलमेट तो खतरा, न सीट बेल्ट तो जान जोखिम में... बच्चों को समझाए ट्रैफिक के नियम
बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह
परिसीमन विधेयक पर घिरे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र के लिए खतरा है प्रस्तावित व्यवस्था
स्कूली बच्चों से भरा वाहन पिलर से टकराकर पलटा, 2 बच्चों समेत चालक घायल
उत्तराखंड में पेड़ पर अटकी कार,एक दोस्त की खाई में गिरने से मौत
गहलोत आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल का आकलन करें : राठौड़