राजमार्ग आधुनिकीकरण में ईपीसी और एचएएम पैकेज शामिल, योजनाओं में सड़कें प्रगतिरत

प्रस्तावित परियोजनाओं की स्थिति का लिया जायजा

राजमार्ग आधुनिकीकरण में ईपीसी और एचएएम पैकेज शामिल, योजनाओं में सड़कें प्रगतिरत
राजस्थान में 6373 करोड़ रुपए से 1858 किलोमीटर सड़कें विकसित होंगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना की समीक्षा कर काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। पांच सड़कों पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम लागू होगा। स्वीकृत 27 सड़क परियोजनाओं में 16 पूरी, छह प्रगतिरत और पांच डीपीआर स्तर पर हैं।

जयपुर। राजस्थान में राज्य राजमार्गों का नेटवर्क मजबूत करने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए चल रहे कार्यों की मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समीक्षा की। शनिवार को सचिवालय में हुई बैठक में विश्व बैंक वित्तपोषित राजस्थान राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना (आरएचएमपी) के तहत सड़क निर्माण, उन्नयन, वित्तीय प्रगति और प्रस्तावित परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

दो योजनाओं में 456 किमी सड़कें प्रगतिरत

पीडब्ल्यूडी के एसीएस प्रवीण गुप्ता ने बताया कि परियोजना के तहत पांच ईपीसी पैकेजों में 262.794 किलोमीटर और दो एचएएम पैकेजों में चार सड़क मार्गों के 193.805 किलोमीटर के कार्य शामिल हैं। विश्व बैंक सहायता से पहले चरण में पूरे हुए 13 कार्यों में निर्धारित 10 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले 32 प्रतिशत समय की बचत हुई है।6373 करोड़ के सड़क

कार्यों को स्वीकृति

Read More प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है" 

प्रदेश में 44 सड़कों पर 81 टोल प्लाजा से संग्रहण किया जा रहा है। पांच राज्य राजमार्गों पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम लागू हो रहा है। एशियाई विकास बैंक की मदद से 3502 करोड़ रुपए में 2020 किलोमीटर की 31 सड़कें बनाई गई हैं। वहीं विश्व बैंक सहायता से 6373 करोड़ के 1858 किलोमीटर के 27 सड़क कार्य स्वीकृत हैं। इनमें 16 सड़कें पूरी हो चुकी हैं, छह पर काम जारी है और पांच डीपीआर स्तर पर हैं। इन कार्यों पर अब तक 2534 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

Read More संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प

Tags: schemes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात...
न हेलमेट तो खतरा, न सीट बेल्ट तो जान जोखिम में... बच्चों को समझाए ट्रैफिक के नियम
बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह
परिसीमन विधेयक पर घिरे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र के लिए खतरा है प्रस्तावित व्यवस्था
स्कूली बच्चों से भरा वाहन पिलर से टकराकर पलटा, 2 बच्चों समेत चालक घायल
उत्तराखंड में पेड़ पर अटकी कार,एक दोस्त की खाई में गिरने से मौत
गहलोत आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल का आकलन करें : राठौड़