प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है" 

राजस्थान की लोक कथा में लोक मंगल विषय पर वैचारिक मंथन 

प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा-
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर की ओर से  राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में प्राक लोकमंथन के अंतर्गत लोक कथा प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही राजस्थान की लोक कथा में लोक मंगल विषय पर वैचारिक मंथन हुआ।

जयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर की ओर से  राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में प्राक लोकमंथन के अंतर्गत लोक कथा प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही राजस्थान की लोक कथा में लोक मंगल विषय पर वैचारिक मंथन हुआ।

परिषद के जयपुर जिले के लोक साहित्य प्रमुख डॉ रेवंत दान और महामंत्री रवि पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में परिषद के लोक साहित्य के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अन्ना राम शर्मा द्वारा लोक कथाओं पर मुख्य व्याख्यान हुआ। उन्होंने कहा कि साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है। शास्त्र की बात की तुलना में लोक की बात अधिक सर्वमान्य और लोकप्रिय होती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की लोक कथाओं में अन्याय का प्रतिकार, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण हितार्थ बलिदान और जीव मात्र के प्रति करुणा और दया की भावना से अनुप्रेरित है। टमरक टूं और झंडिया बालक की लोक कथा को राजस्थानी में सुनाकर व्याख्यान को रोचकता प्रदान की।

परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ ओम प्रकाश भार्गव ने अपने बीज वक्तव्य  में कहा कि राजस्थान की लोक कथाओं में केवल मनोरंजन और अतीत की स्मृतियां ही नहीं है अपितु सेवा, समर्पण व त्याग की गाथाएं तथा भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्य, संस्कार और माटी की नैसर्गिक सुगंध है। राजस्थान अध्ययन केंद्र की निदेशक डॉ दीपिका विजयवर्गीय ने स्वागत वक्तव्य दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के  लोक कथा प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसमें निकिता शेखावत प्रथम,हेमेंद्र सिंह द्वितीय और तिमनपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डॉ रेवंत दान ने किया।

Read More सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सरस्वती वंदना डॉ नमिता चौहान ने ,परिषद् गीत लाक्षिकी चौधरी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परिषद के जयपुर संभाग के सह संयोजक डॉ रमाकांत शर्मा,जयपुर इकाई के प्रचार प्रमुख मुरारी गुप्ता,युवा पाठक प्रमुख मधुसूदन सिंह देवल, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ प्रणु शुक्ला,कमांडर प्रियंका चौधरी, डॉ तारावती,प्रियंका गर्ग, डॉ गीता सामौर,अर्चना तिवारी,अदिति शर्मा,,प्रियंका मीणा उपस्थित रहे।

Read More वी. श्रीनिवास ने वैश्विक सुशासन के लिए देशों के बीच प्रशासनिक अनुभव साझा करने पर दिया जोर

ध्यानयोग्य है कि 4 से 6 दिसम्बर 2026 को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में राष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन लोकमंथन 2026 होने जा रहा है, जिसमें देश विदेश से विविध क्षेत्रों के कई विशेषज्ञ, लोक कलाकार, मनीषी, साहित्यकार और विचारक हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में संपूर्ण देश भर में प्राक लोक मंथन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।लोकमंथन आयोजन के क्रम में ही राजस्थान के सभी जिलों में लोक दर्शन यात्रा का भी आयोजन किया गया था।

Read More विदेश में 51 चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान, 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है"  प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है" 
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर की ओर से  राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में प्राक लोकमंथन के अंतर्गत लोक...
शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 
त्रिपुरा में भीषण हादसा: बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में भाजयुमो नेता घायल, पुलिस ने घटना पर साधी चुप्पी
डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग
अमेरिका: मिसिसिपी तट के समीप विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी