Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा

हुडीज, लेदर जैकेट और पफर जैकेट बने पहली पसंद

Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा
सर्दियों में बदला युवाओं का अंदाज, हुडीज और जैकेट्स का बढ़ा क्रेज।

कोटा।  सर्दी का पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर भी तेजी से बदलने लगा है। अब ठंड से बचने के लिए भारी-भरकम स्वेटर में खुद को समेटने का दौर पीछे छूट रहा है। युवा ऐसे विंटर आउटफिट्स चुन रहे हैं, जो ठंड को मात देने के साथ उनके लुक को भी कूल और स्टाइलिश बनाएं। ग्राफिक हुडीज, ओवरसाइज स्वेटशर्ट, बैगी जींस, कार्गो पैंट्स और लेदर जैकेट युवाओं की विंटर वार्डरोब में खास जगह बना रहे हैं। दैनिक नवज्योति के 'वॉइस ऑफ यूथ' अभियान में युवाओं ने बताया कि इस बार सर्दियों में उनका फैशन ट्रेंड किस तरह बदल रहा है।

लेदर जैकेट में दिखता है क्लासी और स्टाइलिश लुक
सर्दी बढ़ने के साथ युवाओं के पहनावे में भी बदलाव आया है। अब भारी-भरकम कपड़ों के बजाय स्टाइलिश जैकेट्स को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शादी-पार्टी में लेदर जैकेट पहनने से लुक काफी आकर्षक और क्लासी नजर आता है। वहीं, डेनिम जैकेट भी युवतियों की पसंद बनी हुई है। कॉलेज और दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए ढीली फिटिंग वाली ग्राफिक हुडीज भी खूब पसंद की जा रही हैं। युवाओं के लिए अब विंटर फैशन का मतलब सिर्फ ठंड से बचना नहीं, बल्कि अपने लुक को भी खास बनाना है।
-रितिका महावर, स्टूडेंट

ओवरसाइज हुडीज और डार्क कलर्स का बढ़ा क्रेज
सर्दियों में युवा आराम और स्टाइल दोनों का ध्यान रख रहे हैं। रंग-बिरंगे और डार्क कलर्स की ढीली-ढाली हुडीज के साथ लेदर जैकेट खूब पसंद की जा रही हैं। कॉलेज जाने वाले युवा स्वेटशर्ट को कार्गो पैंट्स, बैगी जींस और जॉगर्स के साथ पहनना पसंद कर रहे हैं। वहीं, दोपहर के समय हल्की सर्दी में डेनिम जैकेट भी बेहतर विकल्प साबित हो रही हैं। युवाओं के लिए ऐसा पहनावा पहली पसंद बन रहा है, जिसे पूरे दिन आराम से पहना जा सके और जो उन्हें ट्रेंडी लुक भी दे।
-तनिष्खा शाह, स्टूडेंट

जैकेट्स में दिख रहा युवाओं का स्वैग, लेदर बना पहली पसंद
सर्दियों में युवाओं के फैशन का अंदाज पूरी तरह बदल रहा है। अब भारी-भरकम स्वेटर के बजाय लेदर जैकेट्स युवाओं की पसंद बन रही हैं। खासकर शादी-पार्टियों और दोस्तों के साथ आउटिंग में लेदर जैकेट पहनना युवाओं को खूब भा रहा है। इसके साथ ही डेनिम जैकेट्स और ओवरसाइज हुडीज भी ट्रेंड में हैं। युवा ऐसे कपड़े पसंद कर रहे हैं, जो सर्दी से बचाने के साथ उनके व्यक्तित्व को भी आकर्षक बनाएं।
-सुरेश गुर्जर, स्टूडेन्ट

Read More डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट

हुडीज और बैगी जींस का कॉम्बिनेशन बना यूथ का नया ट्रेंड
विंटर फैशन में इस बार युवाओं का फोकस कंफर्ट और स्टाइल दोनों पर है। ओवरसाइज ग्राफिक हुडीज, स्वेटशर्ट और बैगी जींस का कॉम्बिनेशन कॉलेज युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। तेज सर्दी में पफर और बॉम्बर जैकेट गर्माहट के साथ स्टाइलिश लुक दे रही हैं। लड़कियों में क्रॉप्ड पफर जैकेट्स तो लड़कों में अर्थी टोन वाली जैकेट्स का क्रेज देखने को मिल रहा है। बदलते ट्रेंड में युवा अब हर मौके के हिसाब से अपना विंटर लुक चुन रहे हैं।
-दुष्यंत सिंह हाड़ा, स्टूडेन्ट

Read More Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान

Post Comment

Comment List

Latest News

प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है"  प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है" 
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर की ओर से  राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में प्राक लोकमंथन के अंतर्गत लोक...
शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 
त्रिपुरा में भीषण हादसा: बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में भाजयुमो नेता घायल, पुलिस ने घटना पर साधी चुप्पी
डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग
अमेरिका: मिसिसिपी तट के समीप विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी