राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी

उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी
राजस्थान की 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चार जिलों में जीत दर्ज की है। जैसलमेर में 21 वर्षीय संतोष कुमारी, दौसा में बीना बैरवा और सवाई माधोपुर में आशा देवी बैरवा निर्विरोध चुनी गईं।

जयपुर। राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज हो रहे जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने चार जिलों में जीत हासिल कर ली है। दोपहर बाद तक के उपलब्ध परिणामों के अनुसार पार्टी ने अपना खाता और मजबूत कर लिया है।

जैसलमेर में कांग्रेस की 21 वर्षीय संतोष कुमारी निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं। वे राज्य की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बन गई हैं। दौसा में बीना बैरवा और सवाई माधोपुर में आशा देवी बैरवा भी कांग्रेस के टिकट पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

फलोदी में कांग्रेस की यशवंत कंवर ने 19 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कांग्रेस के चार जिला प्रमुख बन गए हैं। जिला परिषद सदस्य चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस के पास 23 जिलों में स्पष्ट बहुमत है, भाजपा के पास पांच और आरएलपी के पास नागौर में बहुमत है। आठ जिलों में स्थिति अनिर्णित है, जहां निर्दलीय सदस्य निर्णायक भूमिका में हैं।

जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर के बीच मुकाबला जारी है। बीकानेर में कांग्रेस में अंदरूनी बगावत देखी गई, जबकि बाड़मेर समेत कुछ अन्य जिलों में त्रिकोणीय मुकाबले हो रहे हैं। चार जिलों (कोटा, बारां, श्रीगंगानगर, करौली) में चुनाव बाद में होंगे। मतदान और मतगणना कई जगह जारी है। शाम तक और परिणाम आने की उम्मीद है। उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा।

Read More सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

 

Read More एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे

Post Comment

Comment List

Latest News

प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है"  प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है" 
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर की ओर से  राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में प्राक लोकमंथन के अंतर्गत लोक...
शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 
त्रिपुरा में भीषण हादसा: बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में भाजयुमो नेता घायल, पुलिस ने घटना पर साधी चुप्पी
डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग
अमेरिका: मिसिसिपी तट के समीप विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी