नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा

पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, विधायक प्रत्याशियों तथा जयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस के नेताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जयपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, विधायक प्रत्याशियों तथा जयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस के नेताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि देश की आजादी के बाद जब भारत में सुई तक नहीं बनती थी, तब नेहरू ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं के विकास की नींव रखी। आईआईटी, एम्स, भाखड़ा बांध और बड़े औद्योगिक संस्थानों की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश की आजादी के लिए करीब दस वर्ष जेल में बिताए और अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया। भाजपा और केंद्र सरकार नेहरू के योगदान को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं, जबकि उनके विकास कार्यों की छाप देश के इतिहास में हमेशा बनी रहेगी।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों ने जनकल्याण के क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। कांग्रेस सरकारों ने शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून, रोजगार का अधिकार और सूचना का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाए। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए और राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया था।

उन्होंने राजस्थान की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, मिड-डे-मील में अनियमितताओं, शिक्षकों की कमी और भर्तियां नहीं निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है, व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है तथा लूट और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। डोटासरा ने घोषणा की कि पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस प्रदेशभर में भाजपा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।

Read More स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर