नैनवां विवाद पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, बोले- सत्ता स्थायी नहीं होती

भाजपा सरकार पर सत्ता के दम पर जनादेश कुचलने का आरोप लगाया 

नैनवां विवाद पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, बोले- सत्ता स्थायी नहीं होती
नैनवां पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद पर सियासत गरमा गई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने घटना की निंदा करते हुए भाजपा सरकार पर जनादेश कुचलने का आरोप लगाया।

जयपुर। बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद पर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा सरकार पर सत्ता के दम पर जनादेश कुचलने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों और हिंडोली विधायक अशोक चांदना को पुलिस द्वारा रोकना अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया है।

उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती और लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। अधिकारी दबाव में नियमविरुद्ध काम न करें। कांग्रेस अन्याय के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को आयोजित होने वाली अन्नकूट महाप्रसादी के लिए शुक्रवार को राजस्थान के राज्यपाल...
नैनवां पंचायत समिति प्रधान चुनाव : विधायक अशोक चांदना सहित 12-13 लोगों पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज
आखिर क्यों वांगचुक ने किया लेह प्रशासन के समक्ष शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार? वजह जान हो जाएंगे हैरान
नैनवां विवाद पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, बोले- सत्ता स्थायी नहीं होती
Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, पांच थानों के परिवादियों को मिलेगी राहत
सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश