एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 15 और 20 लाख में बेचे थे पेपर 

लीक हुआ हल प्रश्न-पत्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवाने का आरोप 

एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 15 और 20 लाख में बेचे थे पेपर 
एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में दो साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी श्रीराम विश्नोई उर्फ अतुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 35 लाख रुपए लेकर दो अभ्यर्थियों को लीक हुआ हल प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने का आरोप है।

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी श्रीराम विश्नोई उर्फ अतुल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर परीक्षा से पहले लीक हुआ हल प्रश्न-पत्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवाने का आरोप है। एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी विशाल बंसल के अनुसार, प्रकरण संख्या 10/2024 के अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी श्रीराम विश्नोई पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई और ओमप्रकाश ढाका गिरोह से जुड़ा था। उसने दिनेश विश्नोई को 15 लाख और सुभाष विश्नोई को 20 लाख रुपए में परीक्षा से पहले लीक हुआ हल प्रश्न-पत्र उपलब्ध करवाया था।

दोनों अभ्यर्थियों का इसके आधार पर उपनिरीक्षक पद पर अवैध रूप से अंतिम चयन हुआ। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने खुद भी लीक हुआ प्रश्न-पत्र पढ़कर 14 सितंबर 2021 को परीक्षा दी थी। उसने हिंदी में 200 में से 160.98 और सामान्य ज्ञान में 160.65 अंक हासिल किए थे। हालांकि, शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहने के कारण उसका चयन नहीं हो पाया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लंबे समय से फरार था। न्यायालय ने 22 अप्रैल 2025 को उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एसओजी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शेखावाटी क्षेत्र समेत अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में...
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, पांच थानों के परिवादियों को मिलेगी राहत
सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 15 और 20 लाख में बेचे थे पेपर 
हेमंत कुमार के गीतों और किस्सों से सजेगी शाम, रविवार को होगा ‘सुन जा दिल की दास्तां’
हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव : नैनवां में पुलिस-विधायक में धक्का-मुक्की, धोद-नीमकाथाना में बगावत