जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त विभाग ने तेज की बजट की तैयारी 

बैठकों का कार्यक्रम जारी 

जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त विभाग ने तेज की बजट की तैयारी 
राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। वित्त विभाग ने 7 से 30 दिसंबर तक विभिन्न विभागों की 32 बजट फाइनलाइजेशन कमेटी (बीएफसी) बैठकें निर्धारित की हैं। इनमें आगामी बजट और चालू वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमानों पर चर्चा होगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। वित्त विभाग ने विभिन्न विभागों के बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए बजट फाइनलाइजेशन कमेटी (बीएफसी) की बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, इन बैठकों में वर्ष 2027-28 के बजट अनुमान और चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के संशोधित अनुमानों पर चर्चा होगी। वित्त विभाग ने 7 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विभिन्न विभागों की 32 बीएफसी बैठकें निर्धारित की हैं। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, कार्मिक, आयोजना, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित कई विभाग शामिल हैं। विभागों को बजट प्रस्ताव आईएफएमएस पोर्टल पर निर्धारित समय से पहले अपलोड करने होंगे।

खास बात यह है कि आगामी बजट में पहले प्रतिबद्ध देनदारियों के लिए प्रावधान करने और इसके बाद अन्य प्राथमिकताओं को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पिछले तीन वर्षों से खर्च नहीं हो रहे बजट मदों की समीक्षा कर अनावश्यक प्रावधान हटाने को कहा गया है। बजट में पूंजीगत कार्यों, नई योजनाओं, निर्माण कार्यों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का भी आकलन होगा। अनुसूचित जाति और जनजाति उपयोजनाओं के लिए निर्धारित प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जामडोली पुलिस की कार्रवाई : 5 मामलों में वांछित 10 हजार का इनामी भूमाफिया अजीत सिंह उर्फ जीतू गिरफ्तार  जामडोली पुलिस की कार्रवाई : 5 मामलों में वांछित 10 हजार का इनामी भूमाफिया अजीत सिंह उर्फ जीतू गिरफ्तार 
जामडोली थाना पुलिस ने भूखंडों पर अवैध कब्जे के पांच मामलों में वांछित 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अजीत...
जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त विभाग ने तेज की बजट की तैयारी 
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
मायावती ने सपा के 'जन-मन का मेनिफेस्टो' को बताया चुनावी छलावा, बोलीं-थोथा चना बाजे घना
Voice of Youth : बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स का बढ़ता क्रेज, सेहत पर पड़ सकता है भारी!
'अपना नजरिया है तो खुद फिल्म बनाइए', रामायण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ता को खरी-खरी
ब्लैकस्पॉट सुधार की रफ्तार सुस्त, जयपुर-आगरा और जयपुर-कोटा मार्ग पर स्थायी समाधान का इंतजार