राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को कई जगह क्रॉस वोटिंग, बगावत और सहयोगी दलों के समर्थन से मिली चुनौती

ममता गुर्जर को 14 और भाजपा प्रत्याशी को 13 वोट मिले

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को कई जगह क्रॉस वोटिंग, बगावत और सहयोगी दलों के समर्थन से मिली चुनौती
राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए भी जिला प्रमुख चुनाव पूरी तरह आसान नहीं रहा। कई जगह पार्टी को अपने ही सदस्यों की क्रॉस वोटिंग और सहयोगी दलों के समीकरणों का सामना करना पड़ा। इस तरह भाजपा बहुमत के बावजूद जिला प्रमुख का पद गंवा बैठी।

जयपुर। राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए भी जिला प्रमुख चुनाव पूरी तरह आसान नहीं रहा। कई जगह पार्टी को अपने ही सदस्यों की क्रॉस वोटिंग और सहयोगी दलों के समीकरणों का सामना करना पड़ा। ब्यावर में भाजपा की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस जीती ब्यावर में भाजपा के पास 14 और कांग्रेस के पास 13 सदस्य थे। भाजपा की निर्मला देवी की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन मतदान में भाजपा के एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग कर दी। कांग्रेस की ममता गुर्जर को 14 और भाजपा प्रत्याशी को 13 वोट मिले। इस तरह भाजपा बहुमत के बावजूद जिला प्रमुख का पद गंवा बैठी।

पाली में टिकट चयन पर नाराजगी पाली में भाजपा ने जिला प्रमुख पद के लिए सीता देवी बावरी को प्रत्याशी बनाया। पार्टी के दूसरे दावेदार चौथाराम इस फैसले से नाराज हो गए और भाजपा नेताओं के खिलाफ  नारेबाजी की। हालांकि बाद में उन्हें समझाकर शांत कराया गया। यह भाजपा के भीतर टिकट चयन को लेकर असंतोष का उदाहरण रहा।उदयपुर में कांग्रेस में सेंधमारी उदयपुर में भाजपा के हिम्मत सिंह झाला ने कांग्रेस के लाल सिंह को सात वोट से हराया। भाजपा को 27 और कांग्रेस को 20 वोट मिले। कांग्रेस को बीएपी सदस्य के समर्थन की उम्मीद थी, लेकिन उसके अनुमान से कम वोट मिलने के कारण कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग के संकेत मिले।

बालोतरा में आरएलपी के वोटों से भाजपा की जीत पाली में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 12-12 सदस्य थे। आरएलपी के सात सदस्य निर्णायक थे। मतदान में आरएलपी के चार वोट भाजपा और तीन कांग्रेस को मिले। भाजपा की सुशीला देवी 16-15 से जीत गईं। यहां भाजपा की जीत का आधार विपक्षी दलों के बीच वोटों का बंटवारा और आरएलपी के सदस्यों का समर्थन रहा।

Tags: BJP attacks

Post Comment

Comment List

Latest News

सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत, 2026-27 में 7.06 लाख डोज खरीदने की तैयारी सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत, 2026-27 में 7.06 लाख डोज खरीदने की तैयारी
राजस्थान में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में इजाफा करने के लिए शुरू की गई सेक्स सॉर्टेड सीमन...
'अपना नजरिया है तो खुद फिल्म बनाइए', रामायण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ता को खरी-खरी
अफगानिस्तान में भीषण हादसा: उत्तरी समांगन प्रांत में हथगोला फटने से 9 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को कई जगह क्रॉस वोटिंग, बगावत और सहयोगी दलों के समर्थन से मिली चुनौती
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर तो कहीं आरएलपी और निर्दलीय भी मैदान में
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सैयद का निधन, 2003 से 2008 तक रहे जेकेपीसीसी अध्यक्ष
‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य