राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी

चूरू और ब्यावर में बहुमत का गणित ध्वस्त

राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी
राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 10, बीएपी ने दो और आरएलपी ने एक पद जीतकर ग्रामीण राजनीति के नए समीकरण बना दिए हैं। चूरू में भाजपा और ब्यावर में कांग्रेस ने बहुमत के विपरीत जीत दर्ज कर चौंकाया, जबकि सामाजिक प्रतिनिधित्व में जाट, अनुसूचित जाति और जनजाति आठ-आठ पदों के साथ सबसे आगे रहे।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बाद 25 नवंबर को हुए 37 जिला प्रमुखों के चुनाव ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में कई नए समीकरण बना दिए। जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में जिस पार्टी को बहुमत मिला था, कई जगह जिला प्रमुख के चुनाव में तस्वीर उससे उलट हो गई। कांग्रेस ने 24 जिला प्रमुख बनाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया। भाजपा के खाते में 10, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के खाते में 2 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के खाते में एक पद आया।

इस चुनाव की सबसे बड़ी राजनीतिक कहानी चूरू और ब्यावर रही। चूरू में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद भाजपा की कनिका सिंह जिला प्रमुख बन गईं। वहीं ब्यावर में भाजपा के बहुमत के बावजूद कांग्रेस की ममता गुर्जर ने जीत दर्ज की। डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में बराबर मत मिलने के बाद लॉटरी से फैसला हुआ।

जातीय गणित : जाट समाज सबसे आगे, एससी-एसटी की भी बराबर हिस्सेदारी

37 जिला प्रमुखों के सामाजिक प्रतिनिधित्व का विश्लेषण करें तो जाट समाज आठ पदों के साथ सबसे आगे है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आठ-आठ जिला प्रमुख बने हैं। राजपूत समाज को पांच पद मिले हैं। गुर्जर और यादव समाज के दो-दो प्रतिनिधि जिला प्रमुख बने हैं। इसके अलावा वैश्य, देवासी, कीर और मुस्लिम समाज को भी प्रतिनिधित्व मिला है।

उपलब्ध जातिवार चुनावी विश्लेषण के अनुसार आंकड़े

Read More वीकेंड पर पिंकसिटी की बदली फिजां, सैलानियों से पर्यटन स्थल आबाद

जाति/समाज

Read More सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा

जिला प्रमुख

Read More हनुमान बेनीवाल का आरोप : राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल उपकरण रखरखाव में 762 करोड़ का कथित फर्जीवाड़ा

जाट

8

अनुसूचित जाति

8

अनुसूचित जनजाति

8

राजपूत

5

गुर्जर

2

यादव

2

वैश्य

1

देवासी

1

कीर

1

मुस्लिम

1

कुल

37

 

राजनीतिक दलों के हिसाब से कांग्रेस के 24 जिला प्रमुखों में सात जाट समाज से हैं। भाजपा के 10 जिला प्रमुखों में तीन राजपूत समाज से हैं। एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि 17 अनारक्षित पदों में से नौ पर ओबीसी समाज के प्रत्याशी जीते।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सीजेपी नेताओं पर शिकंजा, अभिजीत दीपके समेत तीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी महाराष्ट्र में सीजेपी नेताओं पर शिकंजा, अभिजीत दीपके समेत तीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
प्राथमिकी के तहत मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के...
शिक्षा : 21 साल की संतोष 12वीं पास, 22 साल की कोमल स्नातक
राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी
कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं
राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी
मां के साथ अब पिता भी निभा सकेंगे बच्चे की जिम्मेदारी, सरकार ने मंजूर किया 15 दिन का अवकाश
आवासन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ