राहुल गांधी पर AI वार से भड़की युवा कांग्रेस : BJP को दी खुली चेतावनी, सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग

युवा कांग्रेस ने दोनों दलों को घेरा

राहुल गांधी पर AI वार से भड़की युवा कांग्रेस : BJP को दी खुली चेतावनी, सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग
युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को निशाना बनाकर भाजपा की पुड्डुचेरी और आप की गोवा इकाई के सोशल मीडिया हैंडल से आपत्तिजनक एआई वीडियो प्रसारित करने पर तीखा हमला बोला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने दोनों दलों पर चरित्र हनन की राजनीति का आरोप लगाया। संगठन ने वीडियो हटाने, सार्वजनिक माफी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुड्डुचेरी इकाई और आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाकर आपत्तिजनक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) वीडियो प्रसारित किए जाने की निंदा की है। संगठन ने आप को भाजपा की बी-टीम बताते हुए दोनों दलों को ऐसी राजनीति से बाज आने की चेतावनी दी।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बुधवार को आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जवाब देने में असमर्थ भाजपा और आप चरित्र हनन की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांधी देश के युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

वहीं, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने दोनों दलों से वीडियो तत्काल हटाने, सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने और जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक और कानूनी कार्रवाई तेज करेगी।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान