जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया

मोहन डागर को जिला प्रमुख पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा

जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया
जयपुर जिला परिषद के वार्ड-12 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल दादरवास ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान उप जिला प्रमुख मोहन डागर को 255 मतों से हराया। इस हार से जिला प्रमुख पद की दौड़ में डागर को बड़ा झटका लगा है।

जयपुर। जिला परिषद के वार्ड-12 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान उप जिला प्रमुख मोहन डागर को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल दादरवास ने उन्हें 255 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम से डागर को जिला प्रमुख की दौड़ में बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस के बहुमत में आने की स्थिति में मोहन डागर को जिला प्रमुख पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था।

निवर्तमान उप जिला प्रमुख होने के साथ ही उनकी राजनीतिक सक्रियता के चलते जिला प्रमुख पद के लिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन वार्ड-12 के परिणाम ने उनके राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। भाजपा के मोहनलाल दादरवास की जीत से जिला परिषद की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। अब जिला प्रमुख पद के चयन को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति पर सबकी नजर रहेगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया
जयपुर जिला परिषद के वार्ड-12 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल दादरवास ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान उप जिला प्रमुख मोहन...
बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, बोले- समझौतावादी प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर सकते
सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, 5 में से 4 वार्ड जीते
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: तीन पुराने प्रभारी बाहर, चार नए चेहरे सत्ता की चाभी संभालेंगे
पंचायत चुनाव Live: 4069 उम्मीदवारों का खुलेगा किस्मत का पिटारा, जानें कौन कहां से जीता
पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता