भाजपा के खुशवंत नागर बने झालावाड़ जिला परिषद के उप जिला प्रमुख

कांग्रेस के बालचन्द को 3 मतों से हराकर हासिल की जीत

भाजपा के खुशवंत नागर बने झालावाड़ जिला परिषद के उप जिला प्रमुख
तीन मतों के अंतर से हुआ फैसला, निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

झालावाड़ /पी। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी खुशवंत नागर ने तीन मतों के अंतर से जीत हासिल कर उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया। उनकी जीत से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए मतदान करवाया गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना करवाई गई। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी खुशवंत नागर को कुल 18 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बालचन्द को 15 मत मिले। इस प्रकार खुशवंत नागर ने बालचन्द को तीन मतों से पराजित कर उप जिला प्रमुख पद पर विजय हासिल की। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाई गई।

 

Read More राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी

Read More उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला

Read More निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!

 

 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के खुशवंत नागर बने झालावाड़ जिला परिषद के उप जिला प्रमुख भाजपा के खुशवंत नागर बने झालावाड़ जिला परिषद के उप जिला प्रमुख
तीन मतों के अंतर से हुआ फैसला, निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
लंबित मांगों को लेकर विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी 1 दिसंबर को जयपुर विद्युत भवन में करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन
संविधान रक्षा मार्च को अनुमति नहीं मिलने पर भड़की कांग्रेस, BJP-RSS पर लगाए अनादर के आरोप
आतंकवाद, तस्करी और साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, चार देशों ने अपनाया सुरक्षा सहयोग का नया रोडमैप
पीएम श्री विद्यालयों में कौशल बोध को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू  
कांग्रेस के उछब लाल धाकड़ बने बूंदी जिला परिषद के उप जिला प्रमुख
पैकेट वाले खाने पर अब छिप नहीं पाएंगे हानिकारक तत्व, सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य की चेतावनी लेबलिंग