संविधान रक्षा मार्च को अनुमति नहीं मिलने पर भड़की कांग्रेस, BJP-RSS पर लगाए अनादर के आरोप

कांग्रेस ने संविधान रक्षा का संकल्प दोहराया

संविधान रक्षा मार्च को अनुमति नहीं मिलने पर भड़की कांग्रेस, BJP-RSS पर लगाए अनादर के आरोप
कांग्रेस ने संविधान को देश का पवित्र ग्रंथ और लोकतंत्र, समानता व सामाजिक न्याय का आधार बताते हुए इसके संकट में होने का आरोप लगाया है। के. सी. वेणुगोपाल ने मताधिकार पर हमले और लखनऊ में मल्लिकार्जुन खरगे के संविधान रक्षा मार्च को अनुमति न मिलने पर विरोध जताते हुए देशभर में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि संविधान देश का पवित्र ग्रंथ है और लोकतंत्र, समानता तथा सामाजिक न्याय के आदर्शों को स्थापित करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए पार्टी इसकी रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस ने कहा है कि 1949 में आज ही के दिन संविधान को अंतिम रूप दिया गया था, जिसने सदियों से चली आ रही सामाजिक असमानता, विभाजन और अन्याय से लड़ने का रास्ता दिखाया। पार्टी ने आरोप लगाया कि 2026 में संविधान सबसे बड़े और गंभीर संकट का सामना कर रहा है। नागरिकों को संविधान ने बोलने, प्रार्थना करने, काम करने तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का जो अधिकार दिया है वह आज गंभीर खतरे में आ गया है।

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक पर लिखा कि संविधान को सार्थक बनाने वाले सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक मतदान के अधिकार पर सत्तारूढ़ शासन ने हमला किया है। संविधान पर हमले के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आज लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च आयोजित करने की योजना थी लेकिन श्री खरगे को मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने इसे भाजपा-आरएसएस के संविधान के प्रति अनादर और उपेक्षा का प्रमाण बताया और कहा कि कांग्रेस देश के हर हिस्से में संविधान की रक्षा के लिए मार्च जारी रखेगी, जब तक संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता बहाल नहीं हो जाती।

Post Comment

Comment List

Latest News

आतंकवाद, तस्करी और साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, चार देशों ने अपनाया सुरक्षा सहयोग का नया रोडमैप आतंकवाद, तस्करी और साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, चार देशों ने अपनाया सुरक्षा सहयोग का नया रोडमैप
कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की आठवीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय बैठक में मालदीव, भारत, मॉरीशस और श्रीलंका ने 2026-27 के सहयोग...
पीएम श्री विद्यालयों में कौशल बोध को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू  
कांग्रेस के उछब लाल धाकड़ बने बूंदी जिला परिषद के उप जिला प्रमुख
पैकेट वाले खाने पर अब छिप नहीं पाएंगे हानिकारक तत्व, सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य की चेतावनी लेबलिंग
महाराष्ट्र में सीजेपी नेताओं पर शिकंजा, अभिजीत दीपके समेत तीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
शिक्षा : 21 साल की संतोष 12वीं पास, 22 साल की कोमल स्नातक
राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी