कांग्रेस का एक साल भारी या BJP के 3 साल? गहलोत ने पेश किए आंकड़े

पूर्व मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के जरिए सरकार को घेरा

कांग्रेस का एक साल भारी या BJP के 3 साल? गहलोत ने पेश किए आंकड़े
अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन को लेकर भजनलाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने एक साल में 13.88 लाख नल कनेक्शन दिए, जबकि भाजपा सरकार तीन वित्त वर्षों में 12.95 लाख ही दे पाई। गहलोत ने 45 लाख कनेक्शन के वादे और ठेकेदारों के बकाया भुगतान पर भी सवाल उठाए।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बार-बार दो साल बनाम पांच साल की बात करते हैं, लेकिन जल जीवन मिशन में कांग्रेस सरकार के एक साल में हुए काम जितने नल कनेक्शन भी भाजपा सरकार तीन साल में नहीं दे पाई है। गहलोत ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'बजट फाइल्स' वीडियो सीरीज का पहला एपिसोड जारी कर सरकार के दावों पर सवाल उठाए।

गहलोत ने भारत सरकार के जल जीवन मिशन डैशबोर्ड के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2022-23 में 13.88 लाख नल कनेक्शन दिए थे। वहीं भाजपा सरकार ने वर्ष 2024-25 में 9.44 लाख, 2025-26 में 2.71 लाख और वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक करीब 79 हजार कनेक्शन दिए। इस तरह भाजपा सरकार के तीन वित्त वर्षों में कुल करीब 12.95 लाख नल कनेक्शन ही दिए जा सके, जो कांग्रेस के एक साल के आंकड़े से भी कम हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वर्ष 2025 तक हर घर नल से जल पहुंचाने का वादा किया था। दो बजट में 45 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई, लेकिन तीन वित्त वर्षों में 15 लाख का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया। गहलोत ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों का भुगतान अटका होने से काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि 45 लाख कनेक्शन का वादा पूरा क्यों नहीं हुआ, हर घर नल का लक्ष्य कब हासिल होगा और ठेकेदारों का बकाया भुगतान कब किया जाएगा।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर