अष्टानिका महापर्व के दौरान श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन

महामण्डल विधान पूजा में मंत्रोच्चार के साथ मंडल पर 1024 अर्घ समर्पित

अष्टानिका महापर्व के दौरान श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन
श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभ मंदिर में 17 नवम्बर से चल रहे अष्टानिका महापर्व के अंतर्गत श्री 1008 सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का गुरुवार को विश्व शांति महायज्ञ एवं पूर्णाहुति अनुष्ठान के साथ समापन हुआ।

जयपुर। श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभ मंदिर में 17 नवम्बर से चल रहे अष्टानिका महापर्व के अंतर्गत श्री 1008 सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का गुरुवार को विश्व शांति महायज्ञ एवं पूर्णाहुति अनुष्ठान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। विधान संयोजक मुकेश जैन एवं सतीश जैन अकेला ने बताया कि विधानाचार्य पं. अमित शास्त्री के निर्देशन में आयोजित विधान के पुण्यार्जक बरकत नगर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं समाजसेवी चेतना-चकेश कुमार जैन, यथेष्ट-एवंशी तथा बेबी दिविशा जैन परिवार ने सौधर्म इंद्र के रूप में मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति दी।

इससे पूर्व प्रातःकाल सिद्ध चक्र महामण्डल विधान पूजा में मंत्रोच्चार के साथ मंडल पर 1024 अर्घ समर्पित किए गए। विधान के पश्चात पुण्यार्जक परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। मंत्री प्रकाश चंद जैन सिकंदरावालों ने बताया कि सायंकाल श्रीजी की मंगल आरती हुई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। रात्रि में अरिहंत महिला मंडल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अष्टानिका महापर्व के दौरान श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन अष्टानिका महापर्व के दौरान श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन
श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभ मंदिर में 17 नवम्बर से चल रहे अष्टानिका महापर्व के अंतर्गत श्री 1008 सिद्ध चक्र महामण्डल...
असर खबर का : गिरधरपुरा में चिकित्सा विभाग ने संभाला मोर्चा, गांव में लगाया मेडिकल कैंप
दिसंबर 27 तक तैयार होगा कोटा-बूंदी एयरपोर्ट : जनवरी 28 से शुरू होगी हवाई सेवा, लोकसभा अध्यक्ष- हवाई कनेक्टिविटी का इंतजार अब अंतिम पड़ाव की ओर
संविधान दिवस पर शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान की हत्या करना पार्टी के डीएनए में
अभिजीत और महिपाल के तूफानी अर्धशतक, राजस्थान सुपरलीग में बंगाल पर 6 विकेट से शानदार जीत 
Voice of Youth : कमांड का गुलाम है रोबोट, मरीज के मन को नहीं पढ़ सकता
सपा की उम्मीदवारों की सूची से बिगड़ी गठबंधन की बात, इमरान मसूद बोले- सहयोगी हैं, भिखारी नहीं