दिसंबर 27 तक तैयार होगा कोटा-बूंदी एयरपोर्ट : जनवरी 28 से शुरू होगी हवाई सेवा, लोकसभा अध्यक्ष- हवाई कनेक्टिविटी का इंतजार अब अंतिम पड़ाव की ओर

1507 करोड़ रुपए की लागत से शम्भूपुरा में बन रहा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

दिसंबर 27 तक तैयार होगा कोटा-बूंदी एयरपोर्ट : जनवरी 28 से शुरू होगी हवाई सेवा, लोकसभा अध्यक्ष- हवाई कनेक्टिविटी का इंतजार अब अंतिम पड़ाव की ओर
रनवे का 35 और टर्मिनल बिल्डिंग का 20 प्रतिशत काम पूरा, एयरबस ए-321 जैसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे।

कोटा । कोटा में हवाई कनेक्टिविटी का इंतजार अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शम्भूपुरा में निर्माणाधीन कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि यहां से नियमित हवाई सेवा जनवरी 2028 में शुरू हो सकेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को दैनिक नवज्योति से बातचीत में यह जानकारी दी। एयरपोर्ट बनने के बाद कोटा को सड़क और रेल के साथ हवाई मार्ग से भी देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने का रास्ता साफ होगा। इससे औद्योगिक निवेश, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। शम्भूपुरा में करीब 440.646 हेक्टेयर क्षेत्र में 1507 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी देश की दो नामी कंपनियों को दी गई है। एक कंपनी रनवे और दूसरी टर्मिनल बिल्डिंग का काम कर रही है। इसी साल मार्च में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। इसके बाद परियोजना ने गति पकड़ी है।

3200 मीटर लंबा होगा रनवे
बिरला ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। रनवे 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इस पर एयरबस ए-321 जैसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे। इसके अलावा एक समय में कई विमानों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा होगा और जनवरी 2028 में हवाई सेवा शुरू करने का लक्ष्य है।

रनवे का 35, बिल्डिंग का 20 प्रतिशत काम पूरा
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, गुरुग्राम और हरियाणा की दो अलग-अलग कंपनियां निर्माण कार्य कर रही हैं। रनवे का काम पहले शुरू होने के कारण करीब 35 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं, टर्मिनल बिल्डिंग की टेंडर प्रक्रिया में समय लगने से इसका निर्माण कुछ देरी से शुरू हुआ। फिलहाल इसका करीब 20 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।

समय पर पूरा करने के निर्देश
हाल ही में जयपुर में कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें निर्माण कार्य अक्टूबर 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी नियमित निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर भी परियोजना की समीक्षा हो रही है। जलदाय विभाग, केडीए, बिजली विभाग सहित अन्य एजेंसियां भी इससे जुड़े कार्य कर रही हैं।

Read More असर खबर का : दैनिक नवज्योति की खबर से रेलवे में मचा हड़कंप, 1513 कर्मचारी ले रहे थे खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

तीनों कनेक्टिविटी से बदलेगी कोटा की तस्वीर
बिरला ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कोटा की सड़क कनेक्टिविटी देशभर से बेहतर होगी। रेलवे स्टेशन के विस्तार का काम भी तेजी से चल रहा है। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद हवाई कनेक्टिविटी भी उपलब्ध हो जाएगी। कोटा में बिजली, पानी और पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं। तीनों माध्यमों से देश से जुड़ने पर यहां औद्योगिक निवेश और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोटा का भविष्य उज्ज्वल होगा।

Read More रिपोर्ट आने से पहले ही खा गए मिलावटी मिठाई, अब खुला मिलावट का राज!

काम समय पर पूरा होना मतलब पूरा होना ही है
एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा था कि निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा होगा और इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। बिरला ने भी कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा और केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के अनुरूप परियोजना को समय पर पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More बूंदी और झालावाड़ में जिला प्रमुख के लिए वोटिंग आज

Post Comment

Comment List

Latest News

अष्टानिका महापर्व के दौरान श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन अष्टानिका महापर्व के दौरान श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन
श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभ मंदिर में 17 नवम्बर से चल रहे अष्टानिका महापर्व के अंतर्गत श्री 1008 सिद्ध चक्र महामण्डल...
असर खबर का : गिरधरपुरा में चिकित्सा विभाग ने संभाला मोर्चा, गांव में लगाया मेडिकल कैंप
दिसंबर 27 तक तैयार होगा कोटा-बूंदी एयरपोर्ट : जनवरी 28 से शुरू होगी हवाई सेवा, लोकसभा अध्यक्ष- हवाई कनेक्टिविटी का इंतजार अब अंतिम पड़ाव की ओर
संविधान दिवस पर शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान की हत्या करना पार्टी के डीएनए में
अभिजीत और महिपाल के तूफानी अर्धशतक, राजस्थान सुपरलीग में बंगाल पर 6 विकेट से शानदार जीत 
Voice of Youth : कमांड का गुलाम है रोबोट, मरीज के मन को नहीं पढ़ सकता
सपा की उम्मीदवारों की सूची से बिगड़ी गठबंधन की बात, इमरान मसूद बोले- सहयोगी हैं, भिखारी नहीं