अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर मचा हड़कंप : 4 हजार उड़ानें रद्द, लोग एयरपोर्ट पर ही सोने को मजबूर

उड़ानों के निलंबन से 15 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए

अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर मचा हड़कंप : 4 हजार उड़ानें रद्द, लोग एयरपोर्ट पर ही सोने को मजबूर
अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने देशव्यापी उड़ानों के प्रस्थान पर लगे रोक को हटा लिया है। दूरसंचार व्यवस्था में आई एक बड़ी खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) कार्यों पर असर पड़ा था जिसके कारण पूरे देश के हवाई अड्डों से विमानों की उड़ानें रोक दी गई थीं।

वाशिंगटन। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने देशव्यापी उड़ानों के प्रस्थान पर लगे रोक को हटा लिया है। दूरसंचार व्यवस्था में आई एक बड़ी खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) कार्यों पर असर पड़ा था जिसके कारण पूरे देश के हवाई अड्डों से विमानों की उड़ानें रोक दी गई थीं। नियामक ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में कहा, एफएए कमांड केंद्र द्वारा पूरे देश में लागू किया गया ग्राउंड स्टॉप रद्द कर दिया गया है। एफएए ने आपातकालीन स्थितियों और सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिका के सभी हवाई अड्डों से विमानों के उड़ान भरने पर देशव्यापी रोक लगाने का आदेश दिया था। बाहर से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में, हर उड़ान के लिए अलग-अलग निर्णय लिया गया था।

अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन ने पूर्वी मानक समय (ईएसटी) के अनुसार अपराह्न लगभग 3:54 बजे (शनिवार को भारतीय मानक समय के अनुसार (आईएसटी) तड़के 2:24 बजे) सभी प्रस्थान करने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी। यह प्रतिबंध शुक्रवार को रात 8:15 बजे ईएसटी (शनिवार को सुबह 6:45 बजे आईएसटी) हटा लिया गया। बाद में, अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि पूरे देश में उड़ानों पर रोक एक संचार समस्या के कारण लगाई गई थी, जिसका असर सभी क्षेत्रीय एटीएस केंद्रों पर पड़ा था। इस व्यवधान के कारण बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द हुईं और उनमें देरी हुई।

फ्लाइटअवेयर के अनुसार, ग्राउंड स्टॉप के कारण पूरे देश में 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं और 10,000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। फ़्लाइट बंद होने से हज़ारों लोग परेशान रहे, उन्हें US एयरपोर्ट पर सोने को मजबूर होना पड़ा। एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम के एक अनुमान के अनुसार, उड़ानों के निलंबन से 15 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हवाई अड्डों से उड़ानों के निलंबन का संबंध किसी साइबर हमले या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नहीं है।

 

Read More Nvidia CEO पर बढ़ा विवाद, कथित चीनी जासूस के बीजिंग लौटने से मची हलचल

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट  Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से...
दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
महादेव सट्टा ऐप मामला : सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर, दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक चली बहस
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
बुजुर्गों से युवाओं तक मतदान का उत्साह, 100 वर्षीय बद्री बाई ने डाला वोट
40 विला की जांच पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आईएएस शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की फाइलें तलब
रेलवे का बदलाव, RAC टिकट का दशकों पुराना सिस्टम हो सकता है बंद