4 जिलों में निर्विरोध उप जिला प्रमुख : नागौर में भाजपा-कांग्रेस खामोश; 37 जिलों में चुनाव

प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू 

4 जिलों में निर्विरोध उप जिला प्रमुख : नागौर में भाजपा-कांग्रेस खामोश; 37 जिलों में चुनाव
राजस्थान की 37 जिला परिषदों में गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अब तक जैसलमेर, धौलपुर, अलवर और दौसा में कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नागौर में भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को 37 जिला परिषदों में उप जिला प्रमुख के चुनाव हो रहे हैं। प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। अभी तक चार जिलों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नागौर में भाजपा और कांग्रेस ने अब तक कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

बीते दिन जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 10, भारत आदिवासी पार्टी ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक (नागौर) सीट जीती थी। तीन जिलों में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध जिला प्रमुख चुने गए थे।

उप जिला प्रमुख चुनाव में भी सियासी गणित और क्रॉस वोटिंग की आशंका बनी हुई है। नामांकन सुबह 11 बजे तक, जांच 11:30 बजे और नाम वापसी दोपहर एक बजे तक। जरूरत पड़ने पर दोपहर तीन से शाम पांच बजे मतदान होगा। नतीजे शाम तक आने की उम्मीद है।

नागौर में आरएलपी का दबदबा है। जिला परिषद में उसके 19 सदस्य हैं। जिला प्रमुख चुनाव में भी भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। यहां आरएलपी का उप जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है। कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में यह प्रक्रिया दिसंबर में होगी।

Read More जयपुर में सांस अभियान शुरू, 5 साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने पर रहेगा विशेष जोर

निर्विरोध उप जिला प्रमुख (कांग्रेस) वाले जिले: जैसलमेर में हरीश धनदेव, धौलपुर में वीर सिंह मीणा, अलवर में अर्जुन सिंह और दौसा में छोटूराम मीणा। इन जिलों में दूसरी पार्टी से नामांकन नहीं आया।

Read More साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 5.67 करोड़ रुपए, 8 हजार से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई

Post Comment

Comment List

Latest News

बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का पोर्टल लॉन्च करेंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जागरूकता रथ को दिखाएंगी हरी झंडी बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का पोर्टल लॉन्च करेंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जागरूकता रथ को दिखाएंगी हरी झंडी
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम के प्रयासों को गति देने के लिए शुक्रवार को जयपुर में राज्य स्तरीय...
संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प
4 जिलों में निर्विरोध उप जिला प्रमुख : नागौर में भाजपा-कांग्रेस खामोश; 37 जिलों में चुनाव
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी सर्दी, शेखावाटी में शीतलहर के आसार
लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप
जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा