संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 

संवैधानिक कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करें

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान दिवस पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, समानता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों सहित सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, समानता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने के साथ ही एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में निहित आदर्श और मूल्य देश की एकता, अखंडता तथा विकास की दिशा तय करते हैं। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करे। संविधान की मूल भावना को व्यवहार में अपनाकर ही सशक्त, समावेशी और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस प्रेरक आलेख को भी पढ़ने का आह्वान किया, जिसमें संविधान की महत्ता, उसकी शक्ति और मूल भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों के पालन से ही लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
झोटवाड़ा सर्किल के खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा और कालवाड़ थानों के परिवादियों की होगी जनसुनवाई परिवादियों की परिवेदनाओं का...
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
65 पैसे की ऐतिहासिक मजबूती के बाद रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.40 के स्तर पर पहुंचा rupee
मौसमी बीमारियों की मार से घर-घर में लोग बीमार : वातावरण में फैले एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस 
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला
राजस्थान में युवा नेतृत्व को मौका, 7 जिलों को मिले जेन-जी जिला प्रमुख