राजस्थान पेट्रो केमिकल जोन में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर जोर, रोजगार और राजस्व बढ़ाने की तैयारी 

औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं 

राजस्थान पेट्रो केमिकल जोन में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर जोर, रोजगार और राजस्व बढ़ाने की तैयारी 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पेट्रो केमिकल जोन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेट्रो केमिकल जोन में अधिकाधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पेट्रो केमिकल जोन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेट्रो केमिकल जोन में अधिकाधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही, इस क्षेत्र से जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर ही उत्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रो केमिकल क्षेत्र में औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इनके प्रभावी उपयोग से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस जोन में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, संसाधनों और अनुकूल वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उत्पादन गतिविधियों को प्रोत्साहित कर प्रदेश में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं विकसित की जाएं। इससे राज्य के राजस्व में वृद्धि के साथ राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर