मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का किया स्वागत, प्रदेश में वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी विस्तार पर चर्चा 

पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का किया स्वागत, प्रदेश में वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी विस्तार पर चर्चा 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात। इस दौरान राजस्थान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विस्तार, वैज्ञानिक नवाचारों को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर चर्चा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संभावनाओं, वैज्ञानिक नवाचारों को बढ़ावा देने तथा आधुनिक तकनीक के विस्तार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच राजस्थान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने और नए अवसरों के सृजन से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तकनीकी विकास, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया।

वहीं, केंद्रीय मंत्री के साथ हुई इस मुलाकात को केंद्र और राज्य के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विस्तार कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खोल रहा है। ऐसे में राजस्थान में वैज्ञानिक नवाचारों को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
राजस्थान सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान के तहत वेतन एवं पेंशन प्राप्त कर रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का किया स्वागत, प्रदेश में वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी विस्तार पर चर्चा 
2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का पोर्टल लॉन्च करेंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जागरूकता रथ को दिखाएंगी हरी झंडी
संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प
4 जिलों में निर्विरोध उप जिला प्रमुख : नागौर में भाजपा-कांग्रेस खामोश; 37 जिलों में चुनाव
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी सर्दी, शेखावाटी में शीतलहर के आसार