2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी

युवाओं से अभियान से जुड़ने की अपील की

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 'हैदराबाद वॉक फॉर नशा मुक्त भारत' अभियान के दौरान विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से भारत 2029 तक नशे के खतरे को खत्म कर देगा। उन्होंने विद्यार्थियों व युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए गांजे की अवैध खेती, सिंथेटिक ड्रग्स के प्रसार और बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई तथा केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा मिलकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

हैदराबाद। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विश्वास जताया है कि देश 2029 तक नशे के खतरे को खत्म करने में सफल होगा। उन्होंने युवाओं और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। रेड्डी ने गुरुवार को 'हैदराबाद वॉक फॉर नशा मुक्त भारत' अभियान के दूसरे दिन की पदयात्रा शुरू होने से पहले मुशीराबाद स्थित कशिश फंक्शन हॉल में मीडिया से बातचीत में कहा कि पदयात्रा के पहले दिन मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से उनका विश्वास मजबूत हुआ है कि युवा मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ इस अभियान से स्वेच्छा से जुड़ेंगे।

उन्होंने अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कई बच्चे दो से तीन किलोमीटर तक पैदल चले और नशामुक्त समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए तेज धूप में इंतजार किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की भागीदारी किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत जुड़ाव के बजाय उनके अपने भविष्य को लेकर वास्तविक चिंता को दर्शाती है। रेड्डी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रचार करना या सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करना नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए गंभीर प्रयास करना है। उन्होंने लोगों से केवल दर्शक बने रहने के बजाय अभियान में शामिल होने की अपील की। साथ ही समाचार पत्रों और मीडिया संगठनों से युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक छोटा और प्रेरणादायक लेख प्रकाशित कर इस मुहिम का समर्थन करने का आग्रह किया।

नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए श्री रेड्डी ने बंजारा हिल्स की एक दुखद घटना का उल्लेख किया, जहां कथित तौर पर गांजे के नशे में धुत दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने उस दोस्त की हत्या कर दी, जिसने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि नशे की लत से केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि डॉक्टर, आईटी कर्मचारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवर भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत किसी विद्यार्थी का जीवन बर्बाद कर देती है, माता-पिता की उम्मीदों को तोड़ देती है और पूरे परिवार को तबाह कर देती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला भारत विकास, स्टार्टअप और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। उन्होंने इस मूल्यवान मानव संसाधन को नशे के दुरुपयोग से बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रेड्डी ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आदिवासी किसानों को प्रति एकड़ दो से तीन लाख रुपये की आमदनी का लालच देकर औषधीय पौधों के नाम पर गांजे की खेती करने के लिए गुमराह कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि घने जंगलों के बड़े इलाकों में गांजे की खेती की जा रही है। इनमें ऐसे स्थान भी शामिल हैं, जहां वन अधिकारियों का पहुंचना मुश्किल है। इससे समाज के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने गांजे, हेरोइन, कोकीन और सिंथेटिक नशीले पदार्थों के प्रसार पर भी चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि इन पदार्थों की आपूर्ति चॉकलेट, बिस्कुट और सिगरेट के रूप में की जा रही है, जबकि कुछ मामलों में इन्हें इंजेक्शन के जरिए भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे का खतरा विकाराबाद के वन क्षेत्रों, शहरी इलाकों और हैदराबाद की झुग्गी-बस्तियों तक फैल गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें इस खतरे पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए मिलकर काम करेंगी।

Read More दुनिया में उम्मीद से पहले दस्तक देगा सुपरह्यूमन AI! इंसानों से आगे निकलेगी मशीन, नौकरियों पर संकट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 'हैदराबाद वॉक फॉर नशा मुक्त भारत' अभियान के दौरान विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों...
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का पोर्टल लॉन्च करेंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जागरूकता रथ को दिखाएंगी हरी झंडी
संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प
4 जिलों में निर्विरोध उप जिला प्रमुख : नागौर में भाजपा-कांग्रेस खामोश; 37 जिलों में चुनाव
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी सर्दी, शेखावाटी में शीतलहर के आसार
लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप
जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका