दुनिया में उम्मीद से पहले दस्तक देगा सुपरह्यूमन AI! इंसानों से आगे निकलेगी मशीन, नौकरियों पर संकट
इंसानों की नौकरियों से लेकर अस्तित्व तक पर खतरा
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक नई चेतावनी ने दुनिया में चिंता बढ़ा दी है। एंथ्रोपिक के एआई शोधकर्ताओं ने दावा किया कि सुपरह्यूमन एआई उम्मीद से कहीं पहले, संभवतः 2027 के अंत तक विकसित हो सकता है। यह तकनीक प्रोग्रामिंग, फिल्म निर्माण और राजनीति समेत लगभग हर क्षेत्र में इंसानों के सबसे बेहतरीन विशेषज्ञों को पीछे छोड़ने में सक्षम होगी। एआई सुरक्षा संस्था पैलिसेड रिसर्च को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि आने वाले समय में एआई इंसानों की ज्यादातर नौकरियां संभाल सकता है। ऐसे में लोगों के सामने रोजगार और आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। यहां तक कि बड़ी आबादी को जीवनयापन के लिए सरकारी सहायता पर निर्भर होना पड़ सकता है।
शोधकर्ताओं ने एआई के बढ़ते प्रभाव को मानवता के अस्तित्व के लिए भी खतरा बताया है। उनके मुताबिक, करीब 20 प्रतिशत आशंका है कि भविष्य में एआई इतना शक्तिशाली हो जाए कि मानवता का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एआई के पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होने की आशंका 50 प्रतिशत से कम है। इस संभावित खतरे से बचने के लिए एआई कंपनियों को तकनीक के विकास की रफ्तार कम करने के लिए कहा गया है। उन्होंने मौजूदा एआई शोध की गति को घटाकर एक-चौथाई करने की अपील की है, ताकि इस तकनीक को सुरक्षित तरीके से विकसित किया जा सके।

Comment List