लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट संबंधी विसंगतियों पर नोटिस

लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप
यह मामला दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोके जाने के बाद उठा है, जिसे सौरव दास ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पासपोर्ट विवरण व घर का पता सार्वजनिक होने, घर में घुसपैठ और परिवार की छेड़छाड़ की गई तस्वीर फैलाने के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है, वहीं विदेश मंत्रालय ने जन्मस्थान विसंगति पर शो-कॉज नोटिस जारी होने की बात कही है।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि बीजेपी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके पासपोर्ट की निजी जानकारी सार्वजनिक की गई है। उन्होंने इसे लक्षित उत्पीड़न बताते हुए संबंधित अकाउंट्स के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। दास के अनुसार, इससे पहले उनके घर का पता भी ऑनलाइन साझा किया गया था। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद कुछ यूट्यूबर्स उनकी गैरमौजूदगी में घर में घुस गए। परिवार को लेकर भ्रामक जानकारियां और उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीर भी प्रसारित की गई।

यह विवाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें लंदन जाने से रोके जाने के बाद सामने आया है। दास ने इस कार्रवाई को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जन्मस्थान संबंधी विसंगतियों को लेकर उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था। मंत्रालय ने पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह भी दी थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप
यह मामला दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोके जाने के बाद उठा है, जिसे सौरव दास ने दिल्ली हाईकोर्ट...
जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
65 पैसे की ऐतिहासिक मजबूती के बाद रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.40 के स्तर पर पहुंचा rupee
मौसमी बीमारियों की मार से घर-घर में लोग बीमार : वातावरण में फैले एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस 
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला