जनरल सीटों पर सेंधमारी, सामान्य पर OBC और ST जीते

पुरूष भी अन्य रिजर्व सीटों पर जीतकर आए

जनरल सीटों पर सेंधमारी, सामान्य पर OBC और ST जीते
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों में आरक्षण व्यवस्था से इतर कई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। सामान्य सीटों पर ओबीसी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार जिला प्रमुख बने।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला प्रमुख पदों के लिए तय आरक्षण प्रक्रिया में सेंधमारी नजर आई। तय आरक्षण के बावजूद कई जिलों में सामने आया कि सामान्य सीट पर कहीं महिला तो कहीं ओबीसी ने बाजी मार ली। पंचायत चुनाव में जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण के बावजूद सामान्य (ओपन) सीटों पर भी महिलाओं ने अपनी राजनीतिक भागीदारी दर्ज कराई है। प्रदेश में जिला प्रमुख चुनाव के घोषित परिणामों में जोधपुर और राजसमंद में सामान्य सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल की। कई जिलों में कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों ने जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। कई जगह पुरूष भी अन्य रिजर्व सीटों पर जीतकर आए।

OBC महिला की सीटें थीं दो, जीतीं 9; OBC  की कुल सीटें 5,जीतीं 13 :

सामान्य के लिए आरक्षित जोधपुर में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी(ओबीसी) जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। वहीं सामान्य सीट राजसमंद में कांग्रेस की सुंदर देवी कीर(ओबीसी महिला)ने जिला प्रमुख का पद हासिल किया। इसी तरह भीलवाड़ा में सामान्य सीट पर एसटी के कैलाशचंद मीणा, बीकानेर में सामान्य महिला सीट पर ओबीसी महिला निकिता कडवासरा, बूंदी में ओबीसी सीट पर ओबीसी महिला हंसा गुर्जर, चित्तौड़गढ़ में सामान्य महिला सीट पर ओबीसी महिला रतनी देवी, दौसा में एससी सीट पर एससी महिला बीना बैरवा, डीग में सामान्य महिला सीट पर ओबीसी महिला, हनुमानगढ़ में सामान्य महिला सीट पर ओबीसी महिला, जयपुर में सामान्य सीट पर ओबीसी के यशवीर शूरा, जैसलमेर में एसटी रिजर्व सीट पर एसटी महिला, झुंझुंनू में सामान्य महिला सीट पर ओबीसी महिला, कोटपुतली-बहरोड़ में सामान्य सीट पर ओबीसी, पाली में एससी सीट पर एससी महिला, सवाईमाधोपुर में एससी सीट पर एससी महिला ने चुनाव जीता। खास बात यह है कि कई जिलों में महिलाओं ने आरक्षित महिला सीटों के बजाय सामान्य सीटों पर चुनाव जीतकर अपनी जगह बनाई। यह पंचायत चुनाव में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा। वहीं, एक रोचक पहलू यह भी रहा कि ओबीसी के लिए तीन और ओबीसी महिला के लिए दो सीटें रिजर्व थी, लेकिन पूरे परिणाम में ओबीसी महिलाओं ने कुल नौ सीटें और ओबीसी वर्ग के 13 प्रत्याशी जीतकर आए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
झोटवाड़ा सर्किल के खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा और कालवाड़ थानों के परिवादियों की होगी जनसुनवाई परिवादियों की परिवेदनाओं का...
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
65 पैसे की ऐतिहासिक मजबूती के बाद रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.40 के स्तर पर पहुंचा rupee
मौसमी बीमारियों की मार से घर-घर में लोग बीमार : वातावरण में फैले एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस 
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला
राजस्थान में युवा नेतृत्व को मौका, 7 जिलों को मिले जेन-जी जिला प्रमुख