उप जिला प्रमुख चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी
सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी
जयपुर। जिला परिषद जयपुर में उप जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। दोनों दलों के बीच इस पद के लिए सीधा मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 35 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सीताराम शर्मा ने उप जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस ने वार्ड संख्या 18 से निर्वाचित सदस्य सुनील कुमार कुमावत को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

Comment List