सात दिन तक देरी से चलेगी भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन, रास्ते में 75 मिनट रुकेगी
14 से 20 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित
जयपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल में रेललाइन दोहरीकरण कार्य के चलते भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेलसेवा प्रभावित रहेगी। इसके कारण इस ट्रेन को निर्धारित समय से 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट (नियंत्रित) किया जाएगा। यह व्यवस्था 14 से 20 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे के मेडचल-अक्कनपेट रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत मनोहराबाद स्टेशन यार्ड में अतिरिक्त लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेलसेवा 14 से 20 दिसंबर तक भगत की कोठी से रवाना होने के बाद दक्षिण मध्य रेलवे के क्षेत्र में मार्ग में 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना ट्रेन के प्रभावित संचालन को ध्यान में रखकर बनाने की अपील की है।

Comment List