हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा

महिलाओं के खिलाफ हिंसा की भयावह तस्वीर

हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुनिया में हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की की हत्या उसका साथी या परिजन कर देता है। सालभर में ऐसी 50 हजार हत्याएं हुईं, यानी रोजाना औसतन 137 महिलाएं अपनों के हाथों जान गंवा रही हैं। अफ्रीका में ऐसी हत्याओं की दर सबसे अधिक दर्ज की गई।

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की की हत्या उसके साथी या परिजन कर देते हैं। इस तरह से औसतन रोजाना 137 महिलाओं की हत्या हो रही है। संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) और यूएन वुमेन की 2025 की फेमिसाइड रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि दुनिया भर में हजारों महिलाओं और लड़कियों की हत्या का सिलसिला जारी है और इसमें कोई वास्तविक कमी नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष 83,000 महिलाओं और लड़कियों की जानबूझकर हत्या की गई। इनमें से 60 प्रतिशत अर्थात 50,000 महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके सबसे निकट के साथियों  या परिवार के सदस्यों के हाथों हुई।  इसके विपरीत, पुरुषों की कुल हत्याओं में से केवल 11 प्रतिशत मामलों में ही उनके निकटतम साथी या परिजन शामिल थे।

यूएन वुमेन के नीति प्रभाग की निदेशक सारा हेंड्रिक्स ने इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया में  कहा कि स्त्री-हत्या की घटनाएं अचानक नहीं होतीं, बल्कि ये हिंसा की उस निरंतरता का हिस्सा होती हैं जो नियंत्रणकारी व्यवहार, धमकियां, उत्पीडऩ, ऑनलाइन उत्पीडऩ से शुरू होती हैं और इनका अंत आखिरकार मृत्यु में होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का 16 डेज अभियान इस बात को दर्शाता है कि डिजिटल हिंसा अक्सर केवल ऑनलाइन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह जानलेवा साबित हो सकती है। यूएनओडीसी के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक जॉन ब्रैंडोलिनो ने कहा कि दुनिया भर में बहुत सी महिलाओं और लड़कियों के लिए घर आज भी एक खतरनाक और कभी-कभी जानलेवा स्थान बना हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हिंसा किसी देश विशेष या महाद्वीप तक सीमित नहीं है। दुनिया के हर क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों को इस चरम हिंसा का सामना करना पड़ता है।  निकटतम साथी या परिवार के सदस्य द्वारा स्त्री-हत्या की उच्चतम दर अफ्रीका (प्रति एक लाख महिलाओं और लड़कियों पर तीन) में दर्ज की गई, जिसके बाद अमेरिका (1.5), ओशिनिया (1.4), एशिया (0.7) और यूरोप (0.5) का स्थान रहा। घर के बाहर होने वाली ऐसी हत्याओं के आंकड़ों की कमी को दूर करने के लिए यूएन वुमेन और यूएनओडीसी 2022 के सांख्यिकीय ढांचे को लागू करने के लिए देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Tags: murderer

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुनिया में हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की...
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, अब परिचालन पर जोर 
अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन महिला पाइप बैंड ने जीता स्वर्ण, ब्रास बैंड ने रजत पदक