शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 

दर्शनार्थियों का लगातार आवागमन बना रहा

शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन विवाह के निमंत्रण पत्र भगवान गणेशजी के चरणों में अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

जयपुर। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी रही। प्रथम पूज्य गणेशजी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों की ओर से विवाह के निमंत्रण कार्ड भगवान गणेशजी को अर्पित करने का सिलसिला भी जारी है। श्रद्धालु अपने मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत भगवान गणेश के आशीर्वाद से करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में दर्शन के साथ ही श्रद्धालु विवाह निमंत्रण पत्र भगवान गणेशजी के चरणों में अर्पित कर सुखद वैवाहिक जीवन और मांगलिक आयोजन निर्विघ्न संपन्न होने की कामना कर रहे हैं।

बुधवार होने के कारण मंदिर परिसर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग विवाह के निमंत्रण पत्र भगवान गणेशजी को अर्पित करने पहुंच रहे हैं। मंदिर में बुधवार को दर्शनार्थियों का लगातार आवागमन बना रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है"  प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है" 
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर की ओर से  राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में प्राक लोकमंथन के अंतर्गत लोक...
शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 
त्रिपुरा में भीषण हादसा: बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में भाजयुमो नेता घायल, पुलिस ने घटना पर साधी चुप्पी
डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग
अमेरिका: मिसिसिपी तट के समीप विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी